फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student dies after being hit by a dumper, family blocks highway

Prayagraj : डंपर की चपेट में आकर छात्रा की मौत, परिजन ने जाम किया हाईवे

Sat, 30 Aug 2025 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 08:06 PM IST
सार

हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के रसार गांव स्थित सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर 12 बजे डंपर की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन
Student dies after being hit by a dumper, family blocks highway
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के रसार गांव स्थित सर्विस रोड पर शनिवार दोपहर 12 बजे डंपर की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्रा का शव हंडिया-कोखराज नेशनल हाईवे पर रखकर करीब आधा घंटा चक्का जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर वह हटे। वहीं, चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

हरचंदपुर गांव निवासी श्रीराम मौर्य की बेटी 18 वर्षीय सान्या उर्मिला देवी पीजी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह साइकिल से कॉलेज से घर लौट रही थी। कॉलेज के गेट से बाहर पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर शहर की ओर से आ रही डंपर ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत होगी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन और हंडिया पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी हंडिया नितेंद्र शुक्ला ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए विधिक कार्रवाई शुरू की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए हाईवे जाम कर दिया। परिजनों का कहना था कि पहले दुर्घटना कर भाग रहे डंपर व उसके चालक को पकड़ा जाए, उसके बाद ही शव उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने परिजनों को समझाते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद भाग रहे डंपर का पुलिस ने पीछा किया तो चालक ने वाहन को बसूपुर में खड़ी कर फरार हो गया। डंपर को पुलिस ने हंडिया थाने ले गई। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात पर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को माने। पिता ने बताया कि सान्या दो भाइयों आयुष व आरो के बीच इकलौती बहन थी। कोतवाल हंडिया नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने मामले की तहरीर दी है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed