फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student accuses MLA Piyush Ranjan of Harassment audio of incident goes viral

प्रयागराज : विधायक पीयूष रंजन पर छात्रा ने लगाया यौन शोषण का आरोप, घटना का ऑडियो वायरल

Fri, 07 Apr 2023 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 05:18 PM IST
सार

ब्यूटीशियन का आरोप है कि नौ महीने पहले 17 अगस्त 2022 को वह मेकअप कोर्स के लिए लखनऊ गई थी। फीस अधिक होने की वजह से दाखिला लेने में दिक्कतें आने लगीं। आर्थिक परेशानी को जब उसने अपनी एक सहेली से साझा किया तब उसने करछना के विधायक पीयूष रंजन निषाद से उसकी बात कराई।

विज्ञापन
Student accuses MLA Piyush Ranjan of Harassment audio of incident goes viral
Prayagraj News : करछना से भाजपा विधायक पीयूष रंजन निषाद। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

शहर की एक ब्यूटीशियन ने करछना के भाजपा के विधायक पीयूष रंजन निषाद पर दिल्ली के एक होटल में जबरन शराब पिलाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर छात्रा की ओर से लिखा गया शिकायती पत्र और मान-मनौव्वल का ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक को बृहस्पतिवार की देर रात सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा। विधायक ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है।

विज्ञापन


नैनी की रहने वाली ब्यूटीशियन ने शोषण का शिकायती पत्र सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद भाजपा विधायक और उनके दोस्त की मान मनौव्वल के तीन ऑडियो भी वायरल हुए हैं। इसमें ब्यूटीशियन का आरोप है कि नौ महीने पहले 17 अगस्त 2022 को वह मेकअप कोर्स के लिए लखनऊ गई थी। फीस अधिक होने की वजह से दाखिला लेने में दिक्कतें आने लगीं। आर्थिक परेशानी को जब उसने अपनी एक सहेली से साझा किया तब उसने करछना के विधायक पीयूष रंजन निषाद से उसकी बात कराई।

विज्ञापन

पार्लर खुलवाने के नाम पर किया शोषण

पांच सितंबर-2022 की रात 9:30 बजे पीयूष रंजन ने अपने ड्राइवर रहीम को लखनऊ में ही उसे लेने के लिए भेजा और अपने आवास बटलर कॉलोनी बुलवा लिया। वह वहां अकेले थे। उन्होंने पूरी सहायता करने और पार्लर खुलवाने का भरोसा दिया। 12 सितंबर-2022 की सुबह विधायक ने 60 हजार रुपये फीस देकर एक एकेडमी में उसका दाखिला करवा दिया। मेकअप का सामान भी खरीदवा दिया।

कबीर मार्ग पर एक अपार्टमेंट में फ्लैट किराये पर दिलाया। विधायक भी वहां मिलने आया करते थे। दिवाली पर जब अपने घर प्रयागराज आई, तब विधायक उसे अपने साथ लखनऊ ले गए। रात को थका बताकर उन्होंने अपने पैर दबवाए। नौकर शुभम से खाना मंगाया। इस दौरान कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध पर धमकाने लगे।

फ्लाइट से दिल्ली ले जाकर किया दुष्कर्म

इसके बाद उन्होंने उसे मेकअप की डिग्री दिलाकर फ्लैट खाली करा लिया। फिर मेकअप का आगे का कोर्स कराने के लिए दिल्ली ले जाने की बात करने लगे। दोबारा विधायक ने अपने साथ फ्लाइट से दिल्ली ले गए। वहां एक फाइव स्टार होटल में ठहराकर फिर दुष्कर्म किया। लखनऊ पुलिस को संबोधित शिकायती पत्र में युवती ने विधायक की कॉल डिटेल निकलवाकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

एक घंटे बाद विधायक को बताया अच्छा आदमी

शिकायती पत्र वायरल होने के घंटे भर बाद ही युवती की ओर से एक शपथ पत्र जारी किया गया, जिसमें उसने विधायक को अच्छा आदमी बताया। कहा, उनसे मेरा कोई विवाद नहीं है।

यह बहुत पुराना मामला है। 2017 में भी इस तरह की बात मेरे खिलाफ उछाली जा चुकी है। छात्रा ने शपथ पत्र देकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। यह उनके विरोधियों की चाल है। उनके राजनीतिक कॅरिअर को बर्बाद करने की साजिश रची गई है। - पीयूष रंजन निषाद, विधायक करछना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed