{"_id":"6545465368683915a20209b9","slug":"strong-earthquake-hit-prayagraj-people-ran-out-of-their-houses-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake : प्रयागराज में आया भूकंप का तेज झटका, घरों के बाहर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake : प्रयागराज में आया भूकंप का तेज झटका, घरों के बाहर भागे लोग
Sat, 04 Nov 2023 12:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:43 AM IST
सार
प्रयागराज में शुक्रवार को रात 11:36 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे शहर से लेकर गांव तक में अफरा तफरी मची रही। लोग घरों की बहार आ गए घंटे दशक का माहौल रहा।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में शुक्रवार को रात 11:36 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे अफरा-तफरी मची रही। शहर से लेकर गांव तक लोग घर के बाहर आ गए। नींद में सो रहे लोग परिवार के साथ उठकर बाहर भाग गए। सड़कों पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
काफी देर तक लोग दहशत में रहे। बताया जा रहा है कि प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश में हर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। लोग अपार्टमेंट और घर के बाहर सड़क पर घंटे बैठे रहे।
विज्ञापन
विनोद कुमार वर्मा निवासी गुलटारिया अपार्टमेंट ने बताया कि अभी मैं रात में सो रहा था। अचानक मेरी बिल्डिंग हिलने लगी तब मुझे लगा कि भूकंप आ गया है हम लोग नीचे बहुत डरे हुए हैं।
विज्ञापन
आराधना मिश्रा निवासी गोटेरिया अपार्टमेंट सुलेम सराय प्रयागराज का कहना है कि अभी मैं जब सो रही थी तो अचानक भूकंप आ गया। सभी लोग नीचे आ गए हैं। अब ऊपर जाने की हिम्मत नहीं है।