{"_id":"5c9682f5bdec2214485592fd","slug":"straying-through-illegal-recovery-ssp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली से त्रस्त होकर घेरा एसएसपी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली से त्रस्त होकर घेरा एसएसपी कार्यालय
Sun, 24 Mar 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़वा में पिछले दिनों हुए बवाल के बाद भी नैनी में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अवैध वसूली का खेल बंद नहीं हुआ। शनिवार को इसी उत्पीड़न से तंग ट्रांसपोर्टरों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान एसएसपी के मौजूद न होने पर उन्होंने एसपी यमुनापार को शिकायती पत्र देते हुए नैनी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। बीती 13 मार्च को प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर चलने वाले ट्रकों से अवैध वसूली को लेकर औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा में जमकर बवाल हुआ था।
तोड़फोड़ के बाद आगजनी हुई थी और पुलिस पर भी हमला किया गया था। मौके पर पहुंचे आला अफसरों से ट्रक चालकों के अलावा ट्रांसपोर्टरों ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। जिस पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अवैध वसूली पर कोई लगाम नहीं लगी। हाईवे पर चलने वाले ट्रकों से अवैध वसूली का यह खेल बदस्तूर जारी है। इसी से परेशान सैकड्राें ट्रांसपोर्टरों ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाईवे पर गुजरने वाले ट्रकों से रोजाना हजारों रुपयों की वसूली की जा रही है। रुपये दिए तो ठीक वरना पुलिस वाहनों को थाने खींच ले जाती है। बिना वजह के ही ट्रक सीज करने की धमकी दी जाती है। ट्रांसपोर्टरों ने नैनी इंस्पेक्टर व जेल रोड चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। एसएसपी के मौजूद न होने पर ट्रांसपोर्टरों ने एसपी यमुनापार को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें नैनी पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया तब जाकर ट्रांसपोर्टर शांत हुए। इनमें संजय केसरवानी, अशफाक अहमद, नियाज हसन, अबरार मोहम्मद, इस्लाममोइनुद्दीन, सानू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन