{"_id":"5ee5223d8ebc3e43001f53cd","slug":"stone-mining-alotment-allahabad-news-ald278360279","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 स्थानों पर पत्थर खनन के आवंटन का मार्ग प्रशस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 स्थानों पर पत्थर खनन के आवंटन का मार्ग प्रशस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। लॉकडाउन की वजह से अधर में पड़ी पत्थर खनन पट्टों के आवंटन की निविदा कराने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही जिले में 28 जगहों पर पत्थर खनन के लिए पट्टे आवंटित किए जाने की उम्मीद है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की ओर से शनिवार को इसके लिए ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कराने की अधिसूचना जारी की गई।
खाली पड़े खनन पट्टों के आवंटन के लिए ई-निविदा कराई जाएगी। फिलहाल 28 जगहों पर खनन पट्टों के आवंटन के लिए ई-निविदा कराई जाएगी। इसमें 20 जगहों पर मेजा में और आठ स्थानों पर बारा में निविदा कराई जाएगी। डीएम की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इमारती पत्थर व सैंड स्टोन के खनन के लिए पट्टा 10 या अधिकतम 20 वर्ष के लिए स्वीकृत किया जा सकेगा। ई-निविदा दो चरणों में प्रस्तावित है। इसके तहत प्रथम चरण की उच्चतम निविदा को आधार मानते हुए द्वितीय चरण की निविदा कराई जाएगी।
जिन स्थानों पर खनन पट्टों का आवंटन किया जाना है, उनमें मेजा के भटौती, धरावल में चार स्थानों पर, बंगलिया में आठ जगह, सिरोमनपुर, वीरपुर में दो स्थानों पर, कुलपतपुर, केवलपुर और गुड़गवां शामिल हैं। इसी तरह बारा के परवेजाबाद में तीन जगहों पर खनन पट्टे आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा जनवां, अमवा, धरा, छोहरा व धुरहेठा में भी खनन पट्टा आवंटित किया जाएगा।