फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stir on the information of forced conversion, police reached, rumor came out

प्रयागराज : जबरन धर्म परिवर्तन की सूचना पर हड़कंप, पहुंची पुलिस, निकली अफवाह

Sun, 11 Dec 2022 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 10:45 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव में जबरन धर्म परिवर्तन की सूचना पर शनिवार को हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंच गई। वहां पता चला कि सूचना गलत है, जिसके बाद पुलिस वापस चली आई। 

विज्ञापन
Stir on the information of forced conversion, police reached, rumor came out
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव में जबरन धर्म परिवर्तन की सूचना पर शनिवार को हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंच गई। वहां पता चला कि सूचना गलत है, जिसके बाद पुलिस वापस चली आई। शनिवार को ट्विटर के माध्यम से प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस को यह सूचना दी गई। सिद्धार्थ ठाकुर के एकाउंट से ट्वीट किया गया कि पचदेवरा में 10 लाख से अधिक लोगों को ईसाई बनाया जा चुका है। यहां हर शुक्रवार को हजारों की भीड़ होती है और हिंदू बोलना नहीं चाहते। 

विज्ञापन



ट्वीट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंच गई। यहां पता चला कि गांव में चर्च मशी संगत प्रार्थना आश्रम है। यहां बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को सुबह 11 बजे से आकर लोग प्रार्थना करते हैं और शाम को वापस चले जाते हैं। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने भी पुलिस को यही जानकारी दी। उधर आश्रम में मौजूद सेवक संजय सिंह ने भी आरोपों को गलत बताया। इंस्पेक्टर नवाबगंज अनूप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन आरोप सही नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन

समाधान दिवस पर थाने में विवाद, शांतिभंग में चालान
नवाबगंज। थाने में समाधान दिवस पर विवाद करने के आरोप में पुलिस ने राहुल जायसवाल निवासी झोखरी आदमपुर समेत दो का शांतिभंग में चालान कर दिया। उधर, राहुल ने पुलिस पर पिटाई, गालीगलौज व धमकी देने का आरोप लगाया है।


घटना शनिवार दोपहर एक बजे की है। नवाबगंज थाने में समाधान दिवस आयोजित किया जा रहा था, जिसके तहत मौके पर पुलिस के साथ ही राजस्व अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। इस दौरान राहुल भी वहां पहुंचा था। उसका आरोप है कि वहां इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं ने गालीगलौज करते हुए उसे पीटा और जेल भेजने की धमकी दी। शांतिभंग में चालान भी कर दिया। उधर, इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी का कुछ लोगों से भूमि विवाद है। पैमाइश भी हो चुकी है। इसके बावजूद वह थाने पर मौजूद राजस्वकर्मियों से विवाद कर समाधान दिवस में व्यवधान उत्पन्न कर रहा था। इस पर उसका व उसके एक साथी का शांतिभंग में चालान किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed