फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Steps towards privatization, now the time to fight across

निजीकरण की तरफ बढ़ रहे कदम, अब आरपार की लड़ाई का समय

Fri, 27 Dec 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Steps towards privatization, now the time to fight across
प्रयागराज। पीएम मोदी की कैबिनेट द्वारा ‘इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस’ नाम की नई सेवा शुरू करने की घोषणा के बाद रेल यूनियनों ने इस निर्णय को निजीकरण की ओर बढ़ता कदम बताया है। यूनियन नेताओं ने इस निर्णय के खिलाफ आरपार की लड़ाई करने की बात कही है। एनसीआर जोन की दो मेंस यूनियन और इंपलाइज संघ ने इस निर्णय के खिलाफ इलाहाबाद, आगरा, झांसी के साथ जोन मुख्यालय में प्रदर्शन की बात कही है।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं का मानना है कि डा. विवेक देवराय कमेटी की रिपोर्ट वास्तव में रेलवे को पूरी तरह से निजीकरण करने का रास्ता है। पहले तेजस एक्सप्रेस के रूप में निजी ट्रेन चलाना और अब मैनेजमेंट सर्विस का गठन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की ओर प्रभावी कदम है। मेंस यूनियन के जोनल महामंत्री आरडी यादव के अनुसार इस रिपोर्ट की सिफारिशों को रेलवे प्रशासन एक-एक करके लागू कर रहा है। इस रिपोर्ट में रेलवे को कार्पोरेट घराने को सौंपे जाने की सिफारिश की गई है। इसमें ट्रेनों के साथ-साथ निजी कंपनियों को भी यात्री एवं मालगाड़ी चलाने की सिफारिश की गई है। यह निर्णय रेलवे को धरातल में ले जाएगा। इसमें ग्रुप डी के सभी पदों को खत्म करने की भी बात है।
विज्ञापन

देबराय कमेटी की रिपोर्ट में है यह सिफारिशें
प्राइवेट कंपनियों को ट्रेन सौंपना और उन्हीं को किराया तय करना।
सीनियर सिटीजन, बीमार, खिलाड़ी, मान्यता प्राप्त पत्रकार आदि को किराये में कोई रियायत नहीं देना।
सभी प्रोडक्शन यूनिट और वर्कशॉप को इंडियन रेलवे मैनफैक्चिरिंग कंपनी में तब्दील करना।
रेलवे के सभी अस्पताल और स्कूलों को बंद करना।
आरपीएफ की जगह प्राइवेट सिक्योरिटी स्टेशनों पर लगाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed