फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stepmother beats four year old child to death, father files case, woman arrested

सौतेली मां ने चार साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, महिला  गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 06:55 PM IST
सार

शंकरगढ़ में सौतेली मां के द्वारा चार वर्षीय बालक की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Stepmother beats four year old child to death, father files case, woman arrested
घटना के बाद जुटी भीड़ और पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर पंचायत शंकरगढ़ में एक महिला ने अपने चार वर्षीय सौतेले पुत्र को पीट-पीट कर मार डाला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तर कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अजय कुमार नट पुत्र स्व मेवालाल निवासी वार्ड नंबर 10, हहज्जी टोला, शंकरगढ़ ने रविवार की दोपहर शंकरगढ़ थाने में तहरीर दी कि उसकी पत्नी ने छोटे पुत्र कान्हा उम्र 4 वर्ष की पीट-पीट कर हत्या कर दी। अजय कुमार ने बताया कि पहली पत्नी सविता लगभग दो वर्ष पहले कहीं चली गई। सविता से मुझे दो पुत्र हैं। कृष्णा (8) और कान्हा (4)। जिसकी देखभाल के लिए मैंने दूसरी शादी गुड़िया निवासी थाना रामपुर सतना से की थी।

विज्ञापन


दूसरी पत्नी द्वारा  मेरे पुत्रों को आए दिन मारा पीटा जाता था। विरोध करने पर मुझसे भी मारपीट करती थी। रविवार की सुबह पत्नी गुड़िया ने मेरे छोटे पुत्र कान्हा को बहुत मारा पीटा। मेरे द्वारा बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया। इसके बाद मैं मजदूरी करने चला गया। तभी मेरे पास पड़ोस के व्यक्ति ने सूचना दी कि तुम्हारा पुत्र काफी बीमार है। तुरंत पहुंचकर उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। इस विषय में थाना प्रभारी ओम प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने बताया पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed