फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State Women's Commission member heard problems in Circuit House, reprimanded the police

सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्याएं, पुलिस को लगाई फटकार

Thu, 02 Sep 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 12:22 AM IST
सार

सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे शुरू हुई जन सुनवाई के दौरान मधवापुर निवासी आरती चौधरी महिला आयोग सदस्य के सामने उपस्थित हुईं। आरती ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। मौके पर ही सदस्य ने दोनों पक्षों को बुलवाया। यहां दोनों पक्ष को समझाकर सुलह कराई गई। इस दौरान अल्लापुर निवासी प्रवीणा सिंह ने सूदखोरों से परेशानी बताई। मऊआइमा की आसमां बानो ने भी मौके पर प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन
State Women's Commission member heard problems in Circuit House, reprimanded the police
सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्या सुनती महिला आयोग की सदस्य। अमर उजाला। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रयागराज। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 27 मामले उनके सामने आए। मौके पर उन्होंने चार शिकायतों का निवारण भी किया। कुछ मामलों में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर उन्होंने कार्रवाई न करने पर पुलिस को फटकार भी लगाई। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे शुरू हुई जन सुनवाई के दौरान मधवापुर निवासी आरती चौधरी महिला आयोग सदस्य के सामने उपस्थित हुईं। आरती ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। मौके पर ही सदस्य ने दोनों पक्षों को बुलवाया। यहां दोनों पक्ष को समझाकर सुलह कराई गई। इस दौरान अल्लापुर निवासी प्रवीणा सिंह ने सूदखोरों से परेशानी बताई। मऊआइमा की आसमां बानो ने भी मौके पर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


पत्र के माध्यम से  झाड़-फूंक के नाम महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जनसुनवाई के दौरान तमाम योजनाओं से जुड़े मामले आए। मौके पर वृद्धा पेंशन का भी मामला आया। तमाम मामलों पर महिला आयोग सदस्य ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर इंद्रभान तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। आयोग सदस्य अनीता सिंह ने बुधवार को कौड़िहार ब्लाक में मिशन शक्ति फेज-3 के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed