फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University: Students caught cheating got a chance to pass, will appear in the second examination.

State University : नकल में पकड़े गए छात्रों को मिला पास होने का मौका, द्वितीय परीक्षा में होंगे शामिल

Sun, 14 Jan 2024 11:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 11:21 AM IST
सार

स्नातक (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की बैक, भूतपूर्व एवं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क आदि जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी तय की गई है।

विज्ञापन
State University: Students caught cheating got a chance to pass, will appear in the second examination.
रज्जू भैया राज्य विवि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 की परीक्षा के दौरान जो परीक्षार्थी सामूहिक नकल या अलग से नकल करते हुए पकड़े गए थे, उन्हें पास होने का एक मौका दिया गया है। ऐसे छात्र फरवरी-2024 में प्रस्तावित बैक पेपर (द्वितीय) परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इनकी संख्या ढाई हजार से अधिक है।

विज्ञापन


साथ ही जिन विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई थी या फेल हो गए थे, उन्हें भी बैक पेपर में शामिल होने का मौका मिलेगा। इनके साथ ही सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षा के तहत स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा के लिए भी छात्र-छात्राओं से परीक्षा फॉर्म भरवाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


स्नातक (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की बैक, भूतपूर्व एवं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क आदि जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी तय की गई है। सत्र 2022-23 की परीक्षा में जो परीक्षार्थी फेल हो गए, जिनकी परीक्षा छूट गई थी या नकल में पकड़े गए थे, ऐसे परीक्षार्थियों की संख्या तकरीबन पांच हजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें आधे से अधिक परीक्षार्थी ऐसे हैं जो सामूहिक नकल या अलग से नकल करते हुए पकड़े गए थे। कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इन परीक्षार्थियों को पास होने का एक अन्य अवसर प्रदान किया गया है। मॉस कॉपी/यूएफएम में आरोपित परीक्षार्थी केवल उसी प्रश्नपत्र की परीक्षा दे सकेंगे, जिसमें वे नकल करते हुए पकड़े गए थे और उनकी संबंधित प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनीता यादव ने संघटक महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कहा है कि अपने महाविद्यालय के वार्षिक परीक्षा के तहत स्नातक (बीए, बीएसी एवं बीकॉम) पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं को सूचित करते हुए परीक्षा फॉर्म निर्धारित समय सीमा में भरवाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed