फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University: Re-examination of 9607 candidates guilty of mass copying from December 23

राज्य विवि : सामूहिक नकल के दोषी 9607 परीक्षार्थियों की दोबारा परीक्षा 23 दिसंबर से

Fri, 16 Dec 2022 09:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 09:30 PM IST
सार

सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और उड़ाका दलों की रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर बोलकर सामूहिक रूप से नकल कराई जा रही थी। बाद  परीक्षा समिति ने इन छात्रों का दोबारा  परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई विद्वत परिषद ने इस मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
State University: Re-examination of 9607 candidates guilty of mass copying from December 23
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा में नकल के दोषी पाए गए छात्रों की दोबारा परीक्षा होगी। इन छात्रों की परीक्ष 23 से 27 दिसंबर के बीच संपन्न होगी। साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन



गौरतलब है कि राज्य विवि की सत्र 2021-22 की स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा में 9849 परीक्षार्थी  सामूहिक नकल के आरोप में चिह्नित किए गए थे। बाद में 242 परीक्षार्थियों को नकल के आरोप से बरी कर दिया गया। जबकि 9607 परीक्षार्थियों को सामूहिक नकल में दोषी पाया गया था। सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और उड़ाका दलों की रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर बोलकर सामूहिक रूप से नकल कराई जा रही थी। बाद  परीक्षा समिति ने इन छात्रों का दोबारा  परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई विद्वत परिषद ने इस मुहर लगा दी है।
विज्ञापन



इसके बाद दोबारा परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई। सामूहिक नकल के दोषी छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 23 दिसंबर से शुरू होगी। प्रवेश  पत्र 20 दिसंबर को वेबसाइट पर अपलोड होगा। कुलसचिव संजय कुमार की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यह परीक्षा 23, 24, 26 एवं 27 दिसंबर को होगी। वहीं, कुल सचिव की ओर से जारी एक अन्य नोटिस के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2022-23 स्नातक एवं परास्नातक विषम सेमेस्टर (प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम एवं नवम) की परीक्षा 9 जनवरी से शुरू होगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed