फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University: Questions asked out of syllabus, even semester examination canceled

राज्य विश्वविद्यालय: सिलेबस से बाहर के पूछे सवाल, सम सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त

Thu, 01 Sep 2022 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
State University: Questions asked out of syllabus, even semester examination canceled
exam - फोटो : Social Media
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की बुधवार को हुई सम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान हिंदी के पेपर में सिलेबस से बाहर के सवाल पूछे लिए जाने पर काफी हंगामा हुआ। शिकायत मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी। अब चार सितंबर को परीक्षा दोबारा होगी।
विज्ञापन


राज्य विवि की सत्र 2021-22 की सम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के 141 केंद्रों में आयोजित की गई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 43742 परीक्षार्थी शामिल हुए और 546 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। अपराह्न दो से चार बजे की दूसरी पाली में एमए द्वितीय सेमेस्टर हिंदी की परीक्षा थी। 
विज्ञापन


प्रश्नपत्र जैसे ही बंटने शुरू हुए, परीक्षार्थी हड़बड़ा गए। पेपर में शामिल ज्यादातर सवाल सिलेबस से बाहर के थे। परीक्षा केंद्रों में अफरातफरी का माहौल रहा और कोई जवाब देने को तैयार नहीं था। महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज, बैरहना में परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कई परीक्षार्थियों ने अपनी कॉपियों में ‘आउट ऑफ सिलेबस’लिखकर परीक्षा बीच में छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के पास भी कई केंद्रों से शिकायत पहुंची तो इसकी जांच कराई गई। छात्रों की शिकायत सही पाए जाने पर एमए हिंदी की संबंधित परीक्षा निरस्त किए जाने और परीक्षा दोबारा आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन सितंबर को सम सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी हो रहीं हैं। निरस्त की गई परीक्षा चार सितंबर को आयोजित की जाएगी।

दस दिन में पकड़े गए ढाई सौ से अधिक नकलची
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं और इस दौरान ढाई सौ से अधिक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए हैं। परीक्षा तीन सितंबर तक चलेगी। ऐसे में नकल करने वालों की संख्या अभी और बढ़ेगी।


बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा के दौरान 26 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया, जिनमें 22 छात्र और चार छात्राएं हैं। सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 अगस्त से शुरू हुईं थीं। परीक्षा की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और राज्य विवि परिसर में बने कंट्रोल रूम से नकल करने वालों पर सीधी नजर रखी जा रही है। सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed