फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University extended the date of application till July 31

राज्य विवि ने 31 जुलाई तक बढ़ाई आवेदन की तिथि

Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 12:33 AM IST
सार

  • सीबीएसई और कुछ विश्वविद्यालयों के रिजल्ट का इंतजार
  • विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों सीधे मेरिट से लिए जाने हैं प्रवेश

विज्ञापन
State University extended the date of application till July 31
prayagraj news: Rajju Bhaiya State University Prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रो. राजेंद सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय और इसके 657 संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2022-23 के तहत प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सीधे मेरिट से प्रवेश होने है, सो राज्य विश्वविद्यालय को सीबीएसई और कुछ विश्वविद्यालय के स्नातक के रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन



राज्य विवि एवं संघटक कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 जून से शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय और कॉलेजों में सीधे मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाने हैं। अभी सीबीएसई इंटरमीडिएट का रिजल्ट नहीं आया है। साथ ही कुछ विश्वविद्यालय में स्नातक का परिणाम भी आना है। रिजल्ट जारी न होने के कारण संबंधित अभ्यर्थी प्रवेश नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन



ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को आवेदन की तिथि बढ़ानी पड़ी। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों के लिए प्रवेश के रास्ते खुल जाएंगे। इसी वजह से आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed