{"_id":"5dcdaa9b8ebc3e548f556d8f","slug":"state-university-examination-201-20-allahabad-news-ald2601896164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सीसीटीवी के होंगी राज्य विवि की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सीसीटीवी के होंगी राज्य विवि की परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलभास्कर आश्रम में क्षमता से अधिक छात्रों का सेंटर
मंडल के 388 कॉलेजों के लिए बनाए गए कुल 80 केंद्र
प्रयागराज। एक तरह शासन ने राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं वॉयर रिकार्डर अनिवार्य कर दिए हैं तो दूसरी ओर कुछ केंद्रों में क्षमता से अधिक छात्रों का सेंटर बना दिए जाने से स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है। हालत यह हो गई कि कुछ केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे एवं वायर रिकार्डर के बगैर परीक्षा होगी।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के 388 कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए कुल 80 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को बीएड की परीक्षा है। वहीं, 16 नवंबर को विधि की परीक्षा होगी। विधि की परीक्षा के लिए कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है, जहां एक पाली में 1280 छात्र परीक्षा देंगे। कॉलेज प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि छात्रों की संख्या क्षमता से अधिक है। अधिकतम छह सौ छात्रों को एक साथ बैठाकर परीक्षा कराई जा सकती है। पिछले बार एलएलबी की परीक्षा का सेंटर यहां नहीं पड़ा था लेकिन इस बार कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। 1280 छात्रों की परीक्षा कराने के लिए 65 के आसपास कक्ष निरीक्षकों की जरूरत पड़ेगी जबकि कॉलेज में 40 के आसपास शिक्षक हैं।
परीक्षा के लिए कॉलेज में कुल 14 कमरे उपलब्ध हैं। इनमें से महज पांच कमरों में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे बाकी कमरों में बिना सीसीटीवी कैमरों के परीक्षा करानी होगी। कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था और सेंटर बदलने की मांग की थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं हुआ। कुलभास्कार आश्रम पीजी कॉलेज की गिनती जिले के प्रतिष्ठित परीक्षा केंद्रों में होती है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन को आशंका है कि अगर कोई गड़बड़ी होती है तो इससे कॉलेज की छवि धूमिल होगी। वहीं, राज्य विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रभास द्विवेदी का कहना है कि परीक्षा पूरी शुचिता के साथ कराई जाएगी और कॉलेज में परीक्षा के संचालन को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
बहाल किए गए 35 डिबार सेंटर
राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू होने से पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिबार किए जा चुके 35 परीक्षा केंद्रों को बहाल कर दिया है। वर्ष 2016-17 में 28 और वर्ष 2017-18 में सात परीक्षा केंद्रों को डिबार किया गया था। अब इन्हें बहाल कर दिया गया है और इन्हें भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।