फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University B.Com sixth semester examination cancelled, decision taken due to error in question paper

PRSU: राज्य विश्वविद्यालय की बीकॉम छठवें सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त, प्रश्न पत्र में त्रुटि के चलते लिया फैसला

Sat, 20 Apr 2024 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 01:24 PM IST
सार

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनीता यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम पाली में बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेट का पेपर होना था। प्रश्नपत्र में त्रुठि होने के कारण परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसकी परीक्षा अब पुन: कराई जाएगी। जिसके लिए अलग से तिथि घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन
State University B.Com sixth semester examination cancelled, decision taken due to error in question paper
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय की बीकॉम छठवें सेमेस्टर की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए अब दोबारा परीक्षा कराई जाएगी, जिसकी नई तिथि बाद में जारी की जाएगी। राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनीता यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम पाली में बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेट का पेपर होना था। प्रश्नपत्र में त्रुठि होने के कारण परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसकी परीक्षा अब पुन: कराई जाएगी। जिसके लिए अलग से तिथि घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय कि सत्र 2023 24 की बीकॉम छठवें सेमेस्टर/वार्षिक परीक्षा शनिवार को निरस्त कर दी गई। पेपर त्रुटिपूर्ण होने के कारण यह परीक्षा निरस्त की गई है। शनिवार को सुबह की पाली में बीकॉम छठवें सेमेस्टर के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के पेपर की परीक्षा थी। पेपर में कुछ त्रुटियां थीं।
विज्ञापन


इसी वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लेना पड़ा। सेंटरों में पहुंचे परीक्षार्थियों को बताया गया की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ में 3070 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। राज्य विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. अविनाश श्रीवास्तव ने बताया की परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed