फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State largest digital library will be built, 500 students will be able to study together, Rs 10 crore will b

Prayagraj : बनेगी प्रदेश की सबसे बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी, 500 छात्र एक साथ कर सकेंगे पढ़ाई, 10 करोड़ रुपये होंगे

Sun, 04 Jun 2023 05:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 05:44 PM IST
सार

प्रयागराज में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छी किताबों के लिए अब भटकना नहीं होगा और न ही पैसे की कमी की वजह से जरूरी पुस्तकों से वंचित होंगे। जिले में सूबे की सबसे बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी बनने जा रही है।

विज्ञापन
State largest digital library will be built, 500 students will be able to study together, Rs 10 crore will b
डिजिटल लाइब्रेरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रयागराज में रहकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छी किताबों के लिए अब भटकना नहीं होगा और न ही पैसे की कमी की वजह से जरूरी पुस्तकों से वंचित होंगे। जिले में सूबे की सबसे बड़ी डिजिटल लाइब्रेरी बनने जा रही है। खास यह कि इसमें डिजिटल रूप के अलावा प्रिंटेड पुस्तकें भी होंगी। छात्र-छात्राएं टोकन मनी जमा करके इस लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन


जिले में यूपी के अलावा दूसरे राज्यों के भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसे देखते हुए यहां एक और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का निर्णय लिया गया है। यह लाइब्रेरी महात्मा गांधी मार्ग पर सीएवी के पास स्थित चलचित्र गृह परिसर में बनाई जाएगी। स्मार्ट सिटी की ओर से चलचित्र गृह को फिर से चालू करने के साथ डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का भी निर्णय लिया गया है। यानि, छात्र-छात्राएं इसमें तैयारी के साथ चलचित्र के बारे में भी जान सकेंगे।

विज्ञापन

10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस लाइब्रेरी में 500 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। इसमें कंप्यूटर एवं एसी लगे होने के साथ कई अन्य सुविधाएं भी होंगी। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर डिजिटल फार्म में किताबें होंगे। अन्य कई तरह की भी किताबें होंगी। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रिंटेड किताबें, पत्रिकाएं भी होंगी। उनका कहना है कि छात्र-छात्राओं से मामूली शुल्क लिया जाएगा।

राजकीय इंटर कॉलेज में बनी डिजिटल लाइब्रेरी का है क्रेज
स्मार्ट सिटी के तहत रामबाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी बन चुकी है। हालांकि इसमें 100 छात्र-छात्राएं ही एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। इस लाइब्रेरी को लेकर प्रतियोगियों में काफी क्रेज है और लगातार विद्यार्थी मौजूद रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed