फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stampede in Maha Kumbh: After the accident, the Akhara announced not to take bath in Amrit, the procession ret

महाकुंभ में भगदड़: सुबह 11 बजे तीनों शंकराचार्य एक साथ करेंगे स्नान, प्रशासन ने जारी की सूचना

Wed, 29 Jan 2025 10:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 10:02 AM IST
सार

संगम तट पर भगदड़ की घटना के बाद सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान करने से मना कर दिया है। सभी अखाड़े रास्ते से ही अपनी छावनी में वापस लौट गए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी ने कहा हादसे के बाद अखाड़े अमृत स्नान नहीं करेंगे। संगम पर भगदड़ मचने के बाद पैदा हुई अव्यस्था को संभालने के बाद प्रशासन ने तीनों शंकराच्यों को एक साथ स्नान करने की तैयारी की है।

विज्ञापन
Stampede in Maha Kumbh: After the accident, the Akhara announced not to take bath in Amrit, the procession ret
हादसे के बाद रास्ते से लौटे अखाड़े। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम पर भगदड़ मचने के बाद पैदा हुई अव्यस्था को संभालने के बाद प्रशासन ने तीनों शंकराच्यों को एक साथ स्नान करने की तैयारी की है। तीनों शंकराचार्य द्वारका पीठ के स्वामी सदानंद सरस्वती, ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और श्रृंगेरी मठ के विधु शेखर भारती एक साथ सेक्टर 22 से संगम के लिए सुबह 11 बजे रवाना होंगे। 

विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ और भगदड़ की घटना के चलते सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान न करने का एलान किया था। यह एलान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र गिरी ने निरंजन छावनी से किया। हालांकि, अब खबर है कि हालात सामान्य होते ही सभी अखाड़े अमृत स्नान कर सकते हैं। इसके अलावा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा जिस तरह से श्रद्धालुओं की भीड़ है और भगदड़ की घटना सामने आई है उससे अखाड़े ने स्नान न करने का फैसला लिया है। अखाड़े के वहां जाने से स्थिति और भी बिगड़ सकती थी।
विज्ञापन


इससे पहले अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के एलान के बाद महानिर्वाणी अखाड़ा अपना जुलूस बीच रास्ते से ही वापस लेकर छावनी लौट आया वहीं जूना अखाड़े ने भी अपना जुलूस छावनी में वापस बुला लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद अंजलि अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरि भी साथ छावनी  पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Stampede in Maha Kumbh: After the accident, the Akhara announced not to take bath in Amrit, the procession ret
हादसे के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान न करने का किया एलान। - फोटो : अमर उजाला।

महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने प्रशासन पर उतारा गुस्सा

महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौतों पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी रो पड़े। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि कुंभ की सुरक्षा को आर्मी के हवाले किया जाए, लेकिन किसी ने हमारी नहीं सुनी। प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हुआ है। प्रशासन सिर्फ वीआईपी की जी हुज़ूरी में लगा रहा। इसके अलावा उन्हें कुंभ से कोई मतलब नहीं है। किसी का बेटा चला गया तो किसी का बाप चला गया। पिछले स्नान के बाद ही हमने प्रशासन को सचेत किया था।

Stampede in Maha Kumbh: After the accident, the Akhara announced not to take bath in Amrit, the procession ret
भगदड़ की घटना के बाद अखाड़ों ने नहीं किया संगम स्नान। - फोटो : अमर उजाला।
अखाड़ों की सवारी रास्ते से वापस लौटी। भगदड़ की घटना के बाद साधु संतों में दिखा रोष। 

Stampede in Maha Kumbh: After the accident, the Akhara announced not to take bath in Amrit, the procession ret
अखाड़ों ने अपना जुलूस रास्ते से ही वापस कर दिया। - फोटो : अमर उजाला।

अखाड़ों ने अपना जुलूस रास्ते से ही वापस कर दिया। 

Stampede in Maha Kumbh: After the accident, the Akhara announced not to take bath in Amrit, the procession ret
हादसे की सूचना के बाद छावनी में बैठे संत। - फोटो : अमर उजाला।
हादसे की सूचना के बाद छावनी में बैठे संत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed