फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Staff close to CHC's door fell asleep, maternal death due to delay in delivery

सीएचसी का दरवाजा बंद कर सो गया स्टाफ, प्रसव में देरी से प्रसूता की मौत

Tue, 29 Dec 2020 05:49 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शीशगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, शीशगढ़ Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Staff close to CHC's door fell asleep, maternal death due to delay in delivery
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सीएचसी के कर्मचारी दरवाजा बंद करके सो गए, इसके चलते प्रसूता को लेकर पहुंचे परिवार वालों को काफी देर तक भटकना पड़ा। प्रभारी चिकित्साधिकारी को फोन करने के बाद अस्पताल का दरवाजा खुला तो प्रसव में लापरवाही हुई और बरेली ले जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि प्रसूता को पीएचसी पर ले गए तो वहां उनसे तीन हजार रुपये रिश्वत मांगी गई।

विज्ञापन


गांव चंदपुरा निवासी अतीक अहमद ने बताया कि पत्नी नाजमा को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार रात करीब दस बजे वे लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शीशगढ़ लेकर पहुंचे तो अस्पताल का मुख्य दरवाजा बंद मिला। वे लोग करीब दो घंटे तक वहां खड़े होकर सीएचसी का दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे लेकिन अंदर से न तो कई जवाब मिला और न ही दरवाजा खुला। इसके बाद वे लोग नाजमा को लेकर पीएचसी पहुंचे तो वहां मिली बाहरी नर्स ने प्रसव कराने के तीन हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन


जबूरन वे लोग दोबारा सीएचसी पहुंचे और एक परिचित से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नैन सिंह का नंबर लेकर उनको फोन पर पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने फोन करक सीएचसी का दरवाजा खुलवाया। सीएचसी में रविवार सुबह करीब पांच बजे नाजमा ने बेटे को जन्म दिया लेकिन उसके बाद तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। हालत बिगड़ती देखकर एएनएम रीवा ने हाथ खड़े कर दिए तो वह नाजमा को लेकर बरेली ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नवजात को सांस लेने में दिक्कत होने पर कस्बे के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन लगवानी पड़ी। मृतका के पति ने अस्पताल स्टाफ और एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय से प्रसव हो जाता तो शायद उसकी पत्नी की जान बच जाती।

वहीं शीशगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नैन सिंह ने कहा था कि मेरे पास प्रसूता के परिजन ने फोन किया तो मैंने अस्पताल में फोन कर तुरंत उसे भर्ती कराया। अंदर सो रहे स्टाफ को उनकी आवाजें सुनाई नहीं पड़ी होंगी इसीलिए दरवाजा खुलने में देर हुई। सीएचसी में ऑक्सीजन समेत सारी सुविधाएं हैं। अस्पताल में कोई भी लापरवाही नहीं हुई है।


उधर सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल का कहना है कि सीएचसी स्टाफ पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। मामले पर संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed