सेंट जोसेफ कॉलेज पुरा छात्र सम्मेलन : बचपन के दिनों की याद आई तो शिखर पर पहुंचे दिग्गजों की छलकी आंखें
आपस की तकरार, किताबों और नोट्स के आदान-प्रदान के साथ ही शिक्षकों की डांट के भी संस्मरणों को खूब साझा किया गया। मौका था कॉलेज के 1972 के बैच के पुराछात्रों के सम्मेलन का।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट जोसेफ कॉलेज में शनिवार को देश ही नहीं दुनिया के अलग-अलह हिस्सों में सेवाएं देने वाले दिग्गज बचपन के पुराने दोस्तों से मिलकर भावुक हो उठे। पढ़ाई के दिनों की यादें ताजा कर आंखें छलकने लगीं। आपस की तकरार, किताबों और नोट्स के आदान-प्रदान के साथ ही शिक्षकों की डांट के भी संस्मरणों को खूब साझा किया गया। मौका था कॉलेज के 1972 के बैच के पुराछात्रों के सम्मेलन का।
इस बैच के पुराछात्रों ने 50 साल पुरानी यादों को जी भरकर दोहराया। खास बात यह रही तब इस इस बैच केसाथ पढ़ने वाले सभी 47 छात्र वन क्लास अफसर बनकर निकले। इनमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति रहे विनीत सरन, उड़ीसा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे तरुण अग्रवाल के अलावा 1981 बैच के आईएएस टॉपर प्रदीप शुक्ला, आईएएस संदीप शर्मा भी पहुंचे थे। ब्रिगेडियर अहमद अली ने भी पुराने दिनों की मस्ती, पढ़ाई को लेकर सजगता और आत्मीय रिश्तों के चर्चे किए तो मेजर जनरल अमरजीत सिंह और पायलट कर्नल सुधीर नेतम ने भी शिक्षकों की दी हुई सीख की चर्चा की।
इस सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, वैज्ञानिकों ने भी पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। अमेरिका से आए डॉक्टर दीपक एडवर्ड, वैज्ञानिक रवि चंद्रन, सुरेंद्र कुमार और कनाडा से आए मनदीप सिंह ने दोस्तों के साथ बिताकर मुग्ध हुए। इस मिलन समारोह में ब्रिगेडियर अहमद अली का कहना था कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी बचपन के दोस्तों ने मिलने का समय निकाला, यह आत्मीय लगाव और अपनेपन का सबसे बड़ा उदाहरण है।
पूरा छात्रों ने अपने कॉलेज की उन दिनों की शिक्षिका रही शहनाज गांधी और शिक्षक फ्रांसिस मूर से मिलकर खुशी जताई। सेवानिवृत्त आईएएस प्रदीप शुक्ला, अमित मोहन सरन का कहना था कि जहां उनकी पढ़ाई की इतनी मजबूत और गहरी बुनियाद भरी गई, उसे वह कभी नहीं भूल सके। इस कॉलेज से उनका हमेशा लगवा बना रहेगा। संचालन सेवा निवृत्त आईएएस अफसर संदीप शर्मा ने किया। बचौर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रिंसिपल थामस कुमार ने पुराछात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक ज्योति दुबे, समर चटर्जी भी उपस्थित रहे।
अलग-अलग क्षेत्रों में शीर्ष पर पहुंचे उनके पढ़ाए छात्रों का अरसा बाद भी इतनी आत्मीयता से मिलना और सम्मान प्रदान करना मेरे लिए बड़ी बात है। इतना लगाव मेरे प्रति अब तक बना रहेगा, कभी सोचा नहीं था। यह उनके लिए बड़ी बात है। - शहनाज गांधी, शिक्षिका।
यह कॉलेज मेले जीवन में पवित्र स्थल के रूप में है। इस कॉलेज की पढ़ाई के मायने रहे हैं। यहां के गुरुओं के ज्ञान और मार्गदर्शन की ही देन है कि 1972 बैच में जितने भी छात्र थे, सभी क्लास वन अफसर बनकर निकले। - ब्रिगेडियर, अहमद अली