फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   St. Joseph College Alumni Meet Remembering childhood days

सेंट जोसेफ कॉलेज पुरा छात्र सम्मेलन : बचपन के दिनों की याद आई तो शिखर पर पहुंचे दिग्गजों की छलकी आंखें

Sun, 11 Dec 2022 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Dec 2022 12:45 AM IST
सार

आपस की तकरार, किताबों और नोट्स के आदान-प्रदान के साथ ही शिक्षकों की डांट के भी संस्मरणों को खूब साझा किया गया। मौका था कॉलेज के 1972 के बैच के पुराछात्रों के सम्मेलन का।

विज्ञापन
St. Joseph College Alumni Meet Remembering childhood days
Prayagraj News : सेंट जोसेफ कॉलेज में जुटे पुरा छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेंट जोसेफ  कॉलेज में शनिवार को देश ही नहीं दुनिया के अलग-अलह हिस्सों में सेवाएं देने वाले दिग्गज बचपन के पुराने दोस्तों से मिलकर भावुक हो उठे। पढ़ाई के दिनों की यादें ताजा कर आंखें छलकने लगीं। आपस की तकरार, किताबों और नोट्स के आदान-प्रदान के साथ ही शिक्षकों की डांट के भी संस्मरणों को खूब साझा किया गया। मौका था कॉलेज के 1972 के बैच के पुराछात्रों के सम्मेलन का।

विज्ञापन



इस बैच के पुराछात्रों ने 50 साल पुरानी यादों को जी भरकर दोहराया। खास बात यह रही तब इस इस बैच केसाथ पढ़ने वाले सभी 47 छात्र वन क्लास अफसर बनकर निकले। इनमें सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति रहे विनीत सरन, उड़ीसा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे तरुण अग्रवाल के अलावा 1981 बैच के आईएएस टॉपर प्रदीप शुक्ला, आईएएस संदीप शर्मा भी पहुंचे थे। ब्रिगेडियर अहमद अली ने भी पुराने दिनों की मस्ती, पढ़ाई को लेकर सजगता और आत्मीय रिश्तों के चर्चे किए तो मेजर जनरल अमरजीत सिंह और पायलट कर्नल सुधीर नेतम ने भी शिक्षकों की दी हुई सीख की चर्चा की। 

विज्ञापन

इस सम्मेलन में अमेरिका, कनाडा में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों, वैज्ञानिकों ने भी पुराने दिनों की यादें ताजा कीं। अमेरिका से आए डॉक्टर दीपक एडवर्ड, वैज्ञानिक रवि चंद्रन, सुरेंद्र कुमार और कनाडा से आए मनदीप सिंह ने दोस्तों के साथ बिताकर मुग्ध हुए। इस मिलन समारोह में ब्रिगेडियर अहमद अली का कहना था कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी बचपन के दोस्तों ने मिलने का समय निकाला, यह आत्मीय लगाव और अपनेपन का सबसे बड़ा उदाहरण है।


पूरा छात्रों ने अपने कॉलेज की उन दिनों की शिक्षिका रही शहनाज गांधी और शिक्षक फ्रांसिस मूर से मिलकर खुशी जताई।   सेवानिवृत्त आईएएस प्रदीप शुक्ला, अमित मोहन सरन का कहना था कि जहां उनकी पढ़ाई की इतनी मजबूत और गहरी बुनियाद भरी गई, उसे वह कभी नहीं भूल सके। इस कॉलेज से उनका हमेशा लगवा बना रहेगा। संचालन सेवा निवृत्त आईएएस अफसर संदीप शर्मा ने किया। बचौर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रिंसिपल थामस कुमार ने पुराछात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक ज्योति दुबे, समर चटर्जी भी उपस्थित रहे।


अलग-अलग क्षेत्रों में शीर्ष पर पहुंचे उनके पढ़ाए छात्रों का अरसा बाद भी इतनी आत्मीयता से मिलना और सम्मान प्रदान करना मेरे लिए बड़ी बात है। इतना लगाव मेरे प्रति अब तक बना रहेगा, कभी सोचा नहीं था। यह उनके लिए बड़ी बात है। - शहनाज गांधी, शिक्षिका।  


यह कॉलेज मेले जीवन में पवित्र स्थल के रूप में है। इस कॉलेज की पढ़ाई के मायने रहे हैं। यहां के गुरुओं के ज्ञान और मार्गदर्शन की ही देन है कि 1972 बैच में जितने भी छात्र थे, सभी क्लास वन अफसर बनकर निकले। - ब्रिगेडियर, अहमद अली 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed