फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSP Meerut said: The absconding accused of misconduct will be declared a fugitive

हाईकोर्ट : दुष्कर्म के फरार आरोपी को कराएंगे भगोड़ा घोषित, एसएसपी मेरठ ने दाखिल किया हलफनामा

Sat, 16 Jul 2022 02:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 02:50 AM IST
विज्ञापन
SSP Meerut said: The absconding accused of misconduct will be declared a fugitive
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

मेरठ निवासी दुराचार के फरार आरोपी के मामले में शुक्रवार को एसएसपी मेरठ रोहित सिंह साजवान इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अपना व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर कोर्ट को बताया कि वह फरार आरोपी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखेंगे। उसे भगोड़ा घोषित कराने के लिए विधिक कार्रवाई करेंगे। मोहम्मद हबीब की अपील पर न्यायमूर्ति समित गोपाल की पीठ सुनवाई कर रही थी।

विज्ञापन



इसकेपूर्व अपील पर सुनवाई केदौरान अपीलकर्ता/आरोपी के लंबे समय से फरार रहने पर कोर्ट ने एसएसपी मेरठ से पेश होकर जवाब दाखिल करने केलिए कहा था। इस पर शुक्रवार को एसएसपी मेरठ ने पेश होकर अपना हलफनामा दाखिल किया। कोर्ट ने उनके हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेते हुए फरार आरोपी का पता लगाने केलिए जानकारी पूछी।
विज्ञापन



अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी और अपर शासकीय अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए एसआई की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है। इसके अलावा आरोपी पर पूर्व में हत्या केप्रयास का मामला भी दर्ज है। उसमें सहअभियुक्त की मौत होने की वजह से फरार आरोपी की जानकारी नहीं हो सकी। अब उसे भगोड़ा घोषित कराने की कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तिथि तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed