{"_id":"62d1a1c0316e2f290b58192c","slug":"ssp-meerut-said-the-absconding-accused-of-misconduct-will-be-declared-a-fugitive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : दुष्कर्म के फरार आरोपी को कराएंगे भगोड़ा घोषित, एसएसपी मेरठ ने दाखिल किया हलफनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : दुष्कर्म के फरार आरोपी को कराएंगे भगोड़ा घोषित, एसएसपी मेरठ ने दाखिल किया हलफनामा
Sat, 16 Jul 2022 02:50 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:50 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरठ निवासी दुराचार के फरार आरोपी के मामले में शुक्रवार को एसएसपी मेरठ रोहित सिंह साजवान इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अपना व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर कोर्ट को बताया कि वह फरार आरोपी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखेंगे। उसे भगोड़ा घोषित कराने के लिए विधिक कार्रवाई करेंगे। मोहम्मद हबीब की अपील पर न्यायमूर्ति समित गोपाल की पीठ सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन
इसकेपूर्व अपील पर सुनवाई केदौरान अपीलकर्ता/आरोपी के लंबे समय से फरार रहने पर कोर्ट ने एसएसपी मेरठ से पेश होकर जवाब दाखिल करने केलिए कहा था। इस पर शुक्रवार को एसएसपी मेरठ ने पेश होकर अपना हलफनामा दाखिल किया। कोर्ट ने उनके हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेते हुए फरार आरोपी का पता लगाने केलिए जानकारी पूछी।
विज्ञापन
अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी और अपर शासकीय अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का पता लगाने के लिए एसआई की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है। इसके अलावा आरोपी पर पूर्व में हत्या केप्रयास का मामला भी दर्ज है। उसमें सहअभियुक्त की मौत होने की वजह से फरार आरोपी की जानकारी नहीं हो सकी। अब उसे भगोड़ा घोषित कराने की कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तिथि तय की है।
विज्ञापन