फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSP, ASP do not come, I will commit self-immolation, stirred up by student leader's threat

Prayagraj : एसएसपी, एएसपी नहीं आए तो करूंगा आत्मदाह, छात्रनेता की धमकी से मचा हड़कंप

Mon, 19 Sep 2022 02:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 02:39 AM IST
सार

छात्रनेता ने अपने अकाउंट से शाम 7.40 मिनट पर पहला ट्वीट किया। इसमें लिखा कि पुलिस प्रशासन ने उसके घर पर छापा मारा। साथ ही उसके पिता से कहा गया कि आप अपने बच्चे को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से नहीं हटाते हैं तो आपको और आपके बेटे को जेल जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
SSP, ASP do not come, I will commit self-immolation, stirred up by student leader's threat
धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े एक छात्रनेता के ट्वीट से रविवार को हड़कंप मच गया। आदर्श सिंह भदौरिया ने ट्वीट कर चेतावनी दी कि एसएसपी व एसपी यमुनापार सोमवार को 11 बजे छात्रसंघ भवन पर नहीं आए तो वह वहीं आत्मदाह कर लेगा। इसके बाद पुलिस ने देर रात उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। 

विज्ञापन



छात्रनेता ने अपने अकाउंट से शाम 7.40 मिनट पर पहला ट्वीट किया। इसमें लिखा कि पुलिस प्रशासन ने उसके घर पर छापा मारा। साथ ही उसके पिता से कहा गया कि आप अपने बच्चे को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से नहीं हटाते हैं तो आपको और आपके बेटे को जेल जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन



ठीक 10 मिनट बाद उसने एक और ट्वीट किया और इस ट्वीट से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसमें उसने लिखा कि 11 बजे एसएसपी व एसपी यमुनापार का इंतजार छात्रसंघ भवन पर करूंगा। 12 बजे तक दोनों अफसर नहीं आते हैं तो वह छात्रसंघ भवन पर ही आत्मदाह कर लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि ट्वीट के बाद जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि आदर्श मूल रूप से लालापुर क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में उसके हॉलैंड हॉल हॉस्टल में रहने की सूचना भी है। 



इसके बाद पुलिस की एक टीम हॉलैंड हॉल हॉस्टल पहुंची तो वहां वह नहीं मिला। उधर पुलिस की एक टीम लालापुर स्थित उसके घर पहुंची लेकिन वह वहां से भी गायब मिला। सीओ कर्नलगंज राजेश कुमार यादव ने बताया कि छात्रनेता से संपर्क नहीं हो पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि उस पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में उस पर विवि प्रशासन की ओर से मुकदमे लिखाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed