{"_id":"63276cb254ccde2a254694e6","slug":"ssp-asp-do-not-come-i-will-commit-self-immolation-stirred-up-by-student-leader-s-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एसएसपी, एएसपी नहीं आए तो करूंगा आत्मदाह, छात्रनेता की धमकी से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एसएसपी, एएसपी नहीं आए तो करूंगा आत्मदाह, छात्रनेता की धमकी से मचा हड़कंप
Mon, 19 Sep 2022 02:39 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:39 AM IST
सार
छात्रनेता ने अपने अकाउंट से शाम 7.40 मिनट पर पहला ट्वीट किया। इसमें लिखा कि पुलिस प्रशासन ने उसके घर पर छापा मारा। साथ ही उसके पिता से कहा गया कि आप अपने बच्चे को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से नहीं हटाते हैं तो आपको और आपके बेटे को जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जुड़े एक छात्रनेता के ट्वीट से रविवार को हड़कंप मच गया। आदर्श सिंह भदौरिया ने ट्वीट कर चेतावनी दी कि एसएसपी व एसपी यमुनापार सोमवार को 11 बजे छात्रसंघ भवन पर नहीं आए तो वह वहीं आत्मदाह कर लेगा। इसके बाद पुलिस ने देर रात उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
छात्रनेता ने अपने अकाउंट से शाम 7.40 मिनट पर पहला ट्वीट किया। इसमें लिखा कि पुलिस प्रशासन ने उसके घर पर छापा मारा। साथ ही उसके पिता से कहा गया कि आप अपने बच्चे को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से नहीं हटाते हैं तो आपको और आपके बेटे को जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
ठीक 10 मिनट बाद उसने एक और ट्वीट किया और इस ट्वीट से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसमें उसने लिखा कि 11 बजे एसएसपी व एसपी यमुनापार का इंतजार छात्रसंघ भवन पर करूंगा। 12 बजे तक दोनों अफसर नहीं आते हैं तो वह छात्रसंघ भवन पर ही आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि ट्वीट के बाद जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि आदर्श मूल रूप से लालापुर क्षेत्र का रहने वाला है। वर्तमान में उसके हॉलैंड हॉल हॉस्टल में रहने की सूचना भी है।
इसके बाद पुलिस की एक टीम हॉलैंड हॉल हॉस्टल पहुंची तो वहां वह नहीं मिला। उधर पुलिस की एक टीम लालापुर स्थित उसके घर पहुंची लेकिन वह वहां से भी गायब मिला। सीओ कर्नलगंज राजेश कुमार यादव ने बताया कि छात्रनेता से संपर्क नहीं हो पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि उस पर पहले से मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में उस पर विवि प्रशासन की ओर से मुकदमे लिखाए गए हैं।