फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC students raised candle march against lathi charge

एसएससी छात्रों ने लाठीचार्ज के खिलाफ निकाला कैंडल मार्च

Fri, 06 Apr 2018 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 Apr 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
SSC students raised candle march against lathi charge
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में भ्रष्टाचार की जांच की मांग लेकर दिल्ली में मार्च कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला गया। बृहस्पतिवार को आजाद प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करने और संकल्प लेने के बाद छात्रों ने सिविल लाइंस सुभाष चौराहे तक जनजागरण मार्च निकाला।
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्रों ने एलान किया कि वह 2013 से अब तक की एसएससी की परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। प्रतियोगी छात्र-छात्राएं दिल्ली में 31 मार्च को संसद घेराव करने पहुंचे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ अराजक तत्वों के कारण माहौल बिगड़ जाने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इसमें बड़ी संख्या में इलाहाबाद के प्रतियोगी छात्र भी शामिल थे। दिल्ली से लौटने के बाद दूसरे शहरों से आकर तैयारी करने वाले बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र अपने घरों को लौट गए थे। अब घर से वापसी के बाद छात्रों ने एकबार फिर से कमर कसकर विरोध शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि जल्द ही इस दिशा में सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई तो दोबारा आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed