फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC Selection Post Phase 12 exam from June 20, more than 24 lakh candidates will take part in UP.

SSC : एसएससी की सेलेक्शन पोस्ट चरण 12 की परीक्षा 20 जून से, यूपी में 24 लाख से अधिक परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा

Mon, 17 Jun 2024 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 06:53 PM IST
सार

परीक्षा में अकेले में यूपी में 24 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। यूपी के प्रयागराज सहित आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी के अलावा बिहार के पटना, गया, आरा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में परीक्षाएं होंगी। प्रयागराज में आठ केंद्रों पर 38286 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी लखनऊ के 12 केंद्र पर 62227 परीक्षार्थी बैठेंगे। 

विज्ञापन
SSC Selection Post Phase 12 exam from June 20, more than 24 lakh candidates will take part in UP.
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग की चयन पोस्ट चरण 12 की परीक्षा की तिथि आयोग ने घोषित कर दी है। परीक्षाएं 20 जून से 26 जून के बीच यूपी और बिहार के कुल 69 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें यूपी में 45 और बिहार के 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में अकेले में यूपी में 24 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


यूपी के प्रयागराज सहित आगरा, बरेली, कानपुर, लखनऊ, मुजफ्फरनगर मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी के अलावा बिहार के पटना, गया, आरा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में परीक्षाएं होंगी। प्रयागराज में आठ केंद्रों पर 38286 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी लखनऊ के 12 केंद्र पर 62227 परीक्षार्थी बैठेंगे। बिहार के पटना के 14 केंद्रों पर सर्वाधिक  74122 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। मैट्रिक के एक लाख 64 हजार 705, उच्च माध्यमिक के 90 हजार 200 और स्नातक के एक लाख 636 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षाएं 20, 21, 24, 25 और 26 जून को होंगी। 
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल होंगे जो 4 खंडों में समान रूप से विभाजित होंगे- सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता, अंग्रेजी भाषा और मात्रात्मक योग्यता। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed