फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC Result Delhi Police Constable Result 6976 candidates selected in Police Constable Recruitment

SSC Result: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 6976 अभ्यर्थी चयनित, महज पांच महीने में जारी हुआ अंतिम चयन परिणाम

Thu, 25 Jan 2024 07:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Jan 2024 07:54 PM IST
सार

एसएससी ने पांच माह के भीतर यह परिणाम जारी किया है। इस भर्ती का विज्ञापन एक सितंबर 2023 को जारी किया गया था। एसएससी ने 6976 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है।

विज्ञापन
SSC Result Delhi Police Constable Result 6976 candidates selected in Police Constable Recruitment
एसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती (पुरुष एवं महिला) परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। एसएससी ने 6976 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है, जिनका मेडिकल परीक्षण दिल्ली पुलिस विभाग की ओर से किया जाएगा और इसके बाद नियुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

एसएससी ने पांच माह के भीतर यह परिणाम जारी किया है। इस भर्ती का विज्ञापन एक सितंबर 2023 को जारी किया गया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 नवंबर से तीन दिसंबर तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई, जिसका परिणाम 31 दिसंबर 2023 को जारी किया गया था। इसमें 86049 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन और शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रक्रिया 13 से 20 जनवरी तक पूरी कर ली गई और इसके बाद एसएससी ने अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। अभिलेख सत्यापन और शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण में 53786 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 8883 अभ्यर्थियों ने अंतिम चयन परिणाम के लिए क्वालीफाई किया था। मेरिट तैयार होने के बाद एसएससी ने 6976 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है।

विज्ञापन

एसएससी ने 117 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका
चयनित अभ्यर्थियों में 4255 पुरुष, 2423 महिलाएं, 217 एक्स सर्विसमैन पुरुष और 81 एक्स सर्विसमैन पुरुष (कमांडो) शामिल हैं। एसएससी ने विभिन्न कारणों से 118 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया है। अभ्यर्थियों से कहा गया है कि मेडिकल परीक्षण दिल्ली पुलिस विभाग करेगा। ऐसे में अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed