फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC Phase 14 2026: Applications open for 3003 posts in various central government departments

SSC Phase 14 Exam : केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 3003 पदों पर आवेदन शुरू, यह हैं नियम और शर्तें

Wed, 15 Apr 2026 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Apr 2026 12:56 PM IST
सार

एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 3,003 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
SSC Phase 14 2026: Applications open for 3003 posts in various central government departments
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

एसएससी ने सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 3,003 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती में मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर चार मई तक चलेगी। आवेदन शुल्क पांच मई तक जमा होंगे। साथ ही आवेदन में संशोधन 11 से 13 मई तक किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों की आयु सीमा पदानुसार 18 से 25, 18 से 27, 18 से 30 और 18 से 35 वर्ष के बीच है। आयु की गणना एक जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती के तहत मंत्रालयों और विभागों में र्क्लक, सहायक, तकनीकी, प्रयोगशाला, स्वास्थ्य, डाटा एंट्री ऑपरेटर, फील्ड स्टाफ सहित विभिन्न श्रेणी के पदों पर चयन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed