{"_id":"5efb04398ebc3e42db6b07e2","slug":"ssc-junior-hindi-translator63","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 283 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 283 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 283 पदों पर होगी भर्ती --आयोग की ओर से विज्ञापन जारी होने के साथ आवेदन शुरू प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्र सरकार के अधीन आने वाले विभागों के लिए जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 283 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आयोग की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। आयोग की ओर से घोषित 283 पदों में से सबसे अधिक 275 पद केंद्र सरकार के मंत्रालयों के लिए जूनियर ट्रांसलेटर/जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के हैं जबकि आठ पद सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के हैं। अभ्यर्थी 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आयु सीमा: अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना एक जनवरी 2021 को आधार मानकर की जाएगी।
परीक्षा कार्यक्रम: पहले पेपर की ऑनलाइन यानी कम्प्यूटर आधारित परीक्षा छह अक्तूबर 2020 को होगी। इसमें पास होने वाले दूसरे पेपर की परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरे पेपर की परीक्षा 31 जनवरी 2021 को होगी। प्रश्नपत्र का प्रारुप: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती के लिए पहले चरण की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य हिन्दी और सामान्य अंग्रेजी के एक-एक नंबर के 100-100 सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा दीर्घ उत्तरीय होगी। परीक्षार्थियों को इसमें निबंध और पत्र लेखन की परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन