SSC : एसएससी जेई भर्ती के बढ़ गए 797 पद, भर्ती विज्ञापन आने पर घोषित किए गए थे 968 पद
एसएससी ने जेई भर्ती का विज्ञापन 28 मार्च 2024 को जारी किया था, तब रिक्त पदों की संख्या 968 घोषित की गई थी। इन पदों के सापेक्ष देशभर के 4,83,557 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उसमें से सबसे अधिक यूपी और बिहार के 1,27,171 आवेदन आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती- 2024 की पहली परीक्षा होने के बाद पदों की संख्या 797 बढ़ गई है। अब कुल पद 1765 हो गए हैं। इससे अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभागों में नाैकरी पाने का अवसर बढ़ेगा। अगले महीने इसका परिणाम रिक्त पदों के सापेक्ष जारी हो सकता है। उसके बाद द्वितीय परीक्षा कराई जाएगी।
एसएससी ने जेई भर्ती का विज्ञापन 28 मार्च 2024 को जारी किया था, तब रिक्त पदों की संख्या 968 घोषित की गई थी। इन पदों के सापेक्ष देशभर के 4,83,557 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उसमें से सबसे अधिक यूपी और बिहार के 1,27,171 आवेदन आए थे। जेई के पदों पर चयन के लिए दो परीक्षाएं कराई जाती हैं। इसकी पहली परीक्षा पांच, छह और सात जून को कराई जा चुकी है। उसके लिए यूपी और बिहार के 16 शहरों में 56 केंद्र बनाए गए थे।
तीन दिन तक चली परीक्षा में 62.81 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह भर्ती मैकेनिकल, सिविल और इलेक्टि्रकल में डिप्लोमा वाले अभ्यर्थियों के लिए है। इसकी पहली परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की दूसरी परीक्षा भी ऑनलाइन होगी। उसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्टि्रकल डिवीजन के प्रश्न होंगे। यह प्रश्न पत्र दो घंटे का होगा और 100 प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा।
इन विभागों में मिलेगी तैनाती
दूसरी परीक्षा में सफल होने वालों को बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ), सेंट्रल वाटर कमीशन (सीडब्ल्यूसी) , सेंट्रल पब्लिक वर्क्स कमीशन (सीपीडब्ल्यूडी) , सेंट्रल वाटर पाॅवर रिसर्च स्टेशन, मिनिस्ट्री आफ डिफेंस, जल शक्ति मंत्रालय, मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) और नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गनाइजेशन में नाैकरी मिलेगी। इस बार सबसे अधिक बीआरओ में 475 पद हैं।