फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC Exam: Candidates for Sub Inspector Recruitment should fill up to four city options

SSC Exam : सब इंस्पेक्टर भर्ती के अभ्यर्थी चार तक भर दें शहर का विकल्प, नहीं तो प्रवेशपत्र नहीं होगा जारी

Sun, 30 Nov 2025 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Nov 2025 02:44 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए शहर चुनने का एक और मौका दिया गया है।

विज्ञापन
SSC Exam: Candidates for Sub Inspector Recruitment should fill up to four city options
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए शहर चुनने का एक और मौका दिया गया है। अभ्यर्थी चार दिसंबर तक ऑनलाइन शहर का विकल्प भर सकते हैं। इसके बाद शहर का विकल्प न भरने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे।

विज्ञापन

आयोग भर्ती परीक्षाओं में फॉर्म भरने के दौरान अभ्यर्थियों को शहर चुनने का मौका देता है। अभ्यर्थियों की ओर से भरे गए शहर के विकल्प के आधार पर आयोग विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र निर्धारित करता है। अपरिहार्य स्थिति में ही किसी अन्य शहर में परीक्षा केंद्र बनाया जाता है। इसी के तहत सब इंस्पेक्टर भर्ती के अभ्यर्थियों को 21 नवंबर तक परीक्षा केंद्र के शहर का चुनाव करने का मौका दिया गया था, लेकिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने अब भी शहर का विकल्प नहीं भरा है।

विज्ञापन

ऐसे अभ्यर्थियों को फीडबैक मॉड्यूल के जरिये अपना पसंदीदा शहर चुनने का एक बार मौका दिया गया है। इसके लिए पोर्टल शनिवार को खोल दिया गया और अभ्यर्थी चार दिसंबर की सुबह 11 बजे तक शहर का विकल्प भर सकते हैं। हालांकि, आयोग का कहना है कि अभ्यर्थियों को उनके पसंदीदा शहर में ही परीक्षा केंद्र के आवंटन की पूरी कोशिश की जाती है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह स्पष्ट किया गया है कि जो अभ्यर्थी शहर का विकल्प नहीं भरेंगे उन्हें सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed