फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: Constable recruitment posts in paramilitary forces increased by 20,471, online applications

SSC : अर्द्ध सैनिक बलों में कांस्टेबल भर्ती के बढ़ गए 20,471 पद, पिछले साल लिए गए थे आनलाइन आवेदन

Sat, 15 Jun 2024 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 04:37 PM IST
सार

एसएससी का परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष नवंबर और दिसंबर में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सिपाही भर्ती समेत अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। यह सभी आवेदन आनलाइन किए जाने थे। बाद में पदों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
SSC: Constable recruitment posts in paramilitary forces increased by 20,471, online applications
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की सिपाही भर्ती परीक्षा - 2024 का परिणाम अब तक नहीं आया। उससे पहले पदों की संख्या में 20,471 की बढ़ोतरी कर दी गई है। भर्ती के बीच में पद बढ़ने से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नाैकरी का माैका मिल सकेगा। अगले कुछ दिनों में इस भर्ती का परिणाम जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन


बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स और एसएसएफ में सिपाही भर्ती का विज्ञापन एसएससी ने 24 नवंबर को जारी किया था। उस समय पदों की संख्या 26,146 घोषित की गई थी। इन पदों के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन लिए गए थे। रिक्त पदों के सापेक्ष देशभर से 46,47,646 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से यूपी और बिहार के 15,20,290 अभ्यर्थी हैं। इनकी आनलाइन परीक्षा 20 फरवरी से सात मार्च 2024 तक कराई गई थी। परीक्षा के लिए यूपी और बिहार के 19 शहरों में 97 केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन

परीक्षा में 10,70,339 अभ्यर्थी शामिल हुए। एक घंटे की आनलाइन परीक्षा प्रतिदिन चार पाली में कराई गई। अब इसका परिणाम आने वाला है, उससे पहले पदों की संख्या में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ोतरी होने के बाद पुरुषों के 41,467 और महिलाओं 5,150 पद हो गए हैं। बढ़े पदों के सापेक्ष परीक्षा का परिणाम जारी होगा। इसमें सफल होने वालों का फिजिकल और मेडिकल होगा। उसके बाद रिक्त पदों के सापेक्ष अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती
बीएसएफ - 12,076 पद

सीआईएसएफ- 13,632 पद
सीआरपीएफ- 9,410 पद

एसएसबी- 1,926 पद
आईटीबीपी- 6,287 पद

असम राइफल्स- 2,990 पद
एसएसएफ- 296 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed