फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: Applications started for 437 posts of Hindi Translator, applications will be accepted till 26 June

SSC : हिंदी ट्रांसलेटर के 437 पदों पर आवेदन शुरू, 26 जून तक होंगे आवेदन

Fri, 06 Jun 2025 04:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 04:11 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर के 437 पदों पर भर्ती की अभिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए है। अभ्यर्थी 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC: Applications started for 437 posts of Hindi Translator, applications will be accepted till 26 June
SSC Exam Calendar 2025-26 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों के कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर के 437 पदों पर भर्ती की अभिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए है। अभ्यर्थी 26 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा में जूनियर अनुवाद अधिकारी, सशस्त्र बलों में एकीकृत अनुवाद अधिकारी मुख्यालय, विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में एकीकृत हिंदी अनुवादक/जूनियर अनुवाद अधिकारी/जूनियर अनुवादक (जेटी), विभिन्न केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों में वरिष्ठ हिंदी अनुवादक/वरिष्ठ अनुवादक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में उपनिरीक्षक (हिंदी अनुवादक) के कुल 437 पदों के लिए आयोग ने बृहस्पतिवार को विज्ञापन जारी कर आवेदन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भर्ती के लिए 26 जून रात 11 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे और 27 जून रात 11 बजे तक अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन में हुई त्रुटियों के लिए उम्मीदवार एक और दो जुलाई को संशोधन शुल्क जमा कर आयोग की वेबसाइट पर दो जुलाई रात 11 बजे तक संशोधन कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा को क्वाॅलिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग को 30 प्रतिशत अंक, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत और अन्य सभी वर्गों को 20 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed