{"_id":"61eac64c04dead72250f1aad","slug":"ssc-17053-candidates-will-appear-for-stenographer-skill-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC : स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में शामिल होंगे 17053 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC : स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में शामिल होंगे 17053 अभ्यर्थी
Fri, 21 Jan 2022 08:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Jan 2022 08:12 PM IST
सार
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए 3608 और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ स्किल टेस्ट के लिए 13445 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। एसएससी की ओर से कंप्यूटर आधारित स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा पिछले साल 11, 12 एवं 15 नवंबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
एसएससी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को स्टेनोग्राफ ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’-2020 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में 17053 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जो स्किल टेस्ट में शामिल होंगे।
विज्ञापन
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए 3608 और स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ स्किल टेस्ट के लिए 13445 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। एसएससी की ओर से कंप्यूटर आधारित स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा पिछले साल 11, 12 एवं 15 नवंबर को देश भर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में अनारक्षित वर्ग के लिए 30 फीसदी, ओबीएसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए 25 फीसदी और एससी-एसटी एवं अन्य श्रेणियों के लिए 20 फीसदी न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन
स्किल टेस्ट का कार्यक्रम जल्द ही एसएससी की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर 28 जनवरी से 15 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड के माध्यम से प्राप्तांक देख सकेंगे। इसके साथ ही परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर 28 जनवरी से 27 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन