फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SS Khanna Allahabad Univeristy news

प्राकृतिक पदार्थों की अत्यधिक मांग चिंताजनक

Wed, 27 Nov 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
SS Khanna Allahabad Univeristy news
SS Khanna Allahabad Univeristy news - फोटो : CITY DESK
एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग में संगोष्ठी
विज्ञापन

प्रयागराज। एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग एवं इलाहाबाद चैप्टर ऑफ इंडिया साइंस कांग्रेस एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम कार्यों का समाज पर प्रभाव विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ. राकेश मौर्य एमेरिट्स साइंटिस्ट सीडीआरआई लखनऊ ने कहा कि वर्तमान में प्राचीन चिकित्सीय प्रणाली में काफी उन्नति आयी है। उन्होंने तुलसी, कैफीन जैसे पदार्थों से रोगों के निदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने आधुनिक प्राकृतिक पदार्थो की अत्यधिक मांग पर चिंता व्यक्त की।

इलाहाबाद चैप्टर ऑफ इंडिया साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के सलाहकार प्रो. एचपी तिवारी ने वर्तमान शोधार्थियों के प्रयासों को उद्घाटित किया। प्रो. जगदम्बा सिंह ने कार्बनिक संश्लेषण में उत्प्रेरक की भूमिका विस्तृत चर्चा की। प्रो. वंदना सिंह ने पॉलिमर्श की चमत्कारिक दुनिया पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। अधिष्ठाता डॉ. आशा सेठ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रंजना ने किया। संगोष्ठी का विषय प्रवर्तन रासायन विभाग की अध्यक्ष डॉ0 अर्चना ज्योति ने किया। संचालन डॉ. सुमिता सहगल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह, प्रो. जगदम्बा सिंह, डॉ. रीता चौहान, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. स्वास्तिका सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. सुभ्रा मालवीया आदि शिक्षिकाएं, मौजूद रहीं।

SS Khanna Allahabad Univeristy news

SS Khanna Allahabad Univeristy news- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed