फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN Hospital: Principal Secretary Medical Health has decided the responsibility, work will start from today

SRN Hospital : प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने तय की जिम्मेदारी, आज से शुरू होगा काम

Sun, 25 May 2025 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 May 2025 07:27 PM IST
सार

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने रविवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. नीलम सिंह, प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. मोहित जैन, एसआरएन प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी लाल, एसडीएम व सभी विभागाध्यक्षों के साथ ऑन लाइन बैठक की।

विज्ञापन
SRN Hospital: Principal Secretary Medical Health has decided the responsibility, work will start from today
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने रविवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. नीलम सिंह, प्राचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा, उप प्राचार्य डॉ. मोहित जैन, एसआरएन प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी लाल, एसडीएम व सभी विभागाध्यक्षों के साथ ऑन लाइन बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा अस्पताल में अन्य निर्माण कार्यों को लेकर जिला प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी। करीब दो घंटे चली वीसी के दौरान उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की तरफ से जो अव्यवस्थाओं को प्रकाश में लाया गया है, उन्हें तत्काल दुरूस्त किया जाए।

विज्ञापन

कौन-कौन से होने हैं काम

1-पोस्टमार्टम हाउस के पास सड़क का निर्माण

2-पोस्टमार्टम हाउस के पास बनी नई पानी टंकी के हैंडओवर का कार्य

3-10 सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत

4-एसी को ठीक कराने का काम

5-अस्पताल परिसर के अन्य मार्गों के मरम्मतीकरण का काम

6-साफ-सफाई की व्यवस्था

7-अस्पताल के अंदर दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित होना

8-खराब पड़ी जांच मशीनों की मरम्मत का काम

 

दो दिन में हुए कौन-कौन से काम

1-अस्पताल परिसर के गेट से आस्थाई दुकानें हटा दी गई।

2-परिसर से प्राइवेट एंबुलेंस को बाहर का रास्ता दिखाया गया।

3-अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत का काम शुरू हो गया।

4-मरीजों को ठंडे पानी की सुविधा मिलने लगी

5-ट्रामा में ट्रायज रूम को छोड़ कर अन्य वार्डों के एसी की मरम्मत का काम पूरा

6-साफ-सफाई को लेकर बरती गई सख्ती

7-आर्थोपेडिक, टीबी सहित अन्य जनरल वार्डों के पंखों की हुई मरम्मत

8-मेडिकल स्टोर व जांच केंद्रों के दलाल सहित एमआर के प्रवेश पर सख्ती से रोक

9- ओपीडी में समय से बैठने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को जारी की गई नोटिस

10-ट्रामा में दिखने लगा ईएमओ का रोस्टर चार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed