फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sri Lankan diplomat surprised to know about Hanuman ji lying on beach

लेटे हुए हनुमान जी के बारे में जानकर चकित श्रीलंका के राजनयिक, कहा- ओह, हनुमान जी इज रेस्टिंग हियर

Sun, 16 Dec 2018 03:49 AM IST
गौरव द्विवेदी अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज
अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 16 Dec 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
Sri Lankan diplomat surprised to know about Hanuman ji lying on beach
Kumbh Mela - फोटो : शिव त्रिपाठी/ अमर उजाला

कुंभ की तैयारियां देखने आए विभिन्न देशों के राजनयिक शनिवार को जब संगम की रेती पर पहुंचे तो संगम से लेकर लेटे हुए हनुमान मंदिर तक सनातन धर्म, संस्कृति और आस्था के हर पड़ाव पर मुग्ध, चकित और हर्षित होते रहे। लेकिन, जूते-चप्पल उतारकर त्रिवेणी बांध स्थित मंदिर के गर्भगृह में पहुंचने पर हनुमान जी को विश्राम मुद्रा में देखना उनके लिए विस्मयकारी रहा।

विज्ञापन


तिलक-चंदन, पूजन और प्रसाद के बारे में प्रशासन की ओर से पहले से मनाही थी सो योगगुरु और मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि ने उनसे पुष्पांजलि के बारे में भी पूछा। हामी भरते हुए मुस्लिम देशों सहित जुटे सभी देशों के प्रतिनिधियों ने हाथ में फूल लिए, हनुमान स्तुति सुनीं और फिर फूल भी चढ़ाए।
विज्ञापन


 स्वामी आनंद गिरि ने जब लेटे हुए हनुमान के बारे में बताया कि लंका विजय के बाद वापसी में हनुमान जी ने यहां रुककर विश्राम किया था तो श्रीलंका के राजदूत लगभग चौंक पड़े। बोले, ‘ओह, हनुमान जी इज रेस्टिंग हियर, देयर आर सो मेनी प्लेसेज इन श्रीलंका रिलेटेड टू हनुमान जी।’ वहीं मुस्लिम प्रतिनिधियों ने उनकी इस मुद्रा को अपने पीरों, बुजुर्गों से जोड़कर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य देशों के राजनयिकों ने भी हनुमान जी और मंदिर से जुड़ीं जानकारियां हासिल कीं। अपने मोबाइल से हनुमान स्तुति, पूजन की वीडियो बनाई। स्वामी आनंद गिरि के साथ तस्वीरें खिंचवाई, हनुमान जी की तस्वीर वाला विजिटिंग कार्ड लिया और कुंभ में फिर आने के वायदे के साथ विदा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed