फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sputnik-V vaccine will also be taken in the city to protect against Corona

कोरोना से  बचाव को प्रयागराज में भी लगेगा स्पूतनिक-वी टीका 

Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 11:42 PM IST
सार

  • देश के 33 केंद्रों में निजी क्षेत्र का प्रीती नर्सिंग होम शामिल, प्रदेश का होगा दूसरा केंद्र , देने होंगे 1145 रुपये 

विज्ञापन
Sputnik-V vaccine will also be taken in the city to protect against Corona
Sputnik v - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना से लड़ाई में बचाव के लिए टीकाकरण में गैमेलिया रिसर्च सेंटर ऑफ रशिया का स्पूतनिक-वी टीका शहर में भी उपलब्ध होगा। प्रीती नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर को केंद्र सरकार ने इसके लिए लाइसेंस दिया है। स्पूतनिक-वी वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएंगी। दोनों के बीच 21 दिन का अंतराल होगा। टीकाकरण कराने वालों को स्पूतनिक की एक डोज के लिए सरकार की ओर से निर्धारित दर के मुताबिक 1145 रुपये देने होंगे। 

विज्ञापन


यह जानकारी प्रीती नर्सिंग होम के डॉ. अनुज गुप्ता एवं ऋतु गुप्ता ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि स्पूतनिक टीकाकरण के लिए देश के 33 केंद्रों में प्रीती नर्सिंग होम शामिल है। लखनऊ के बाद प्रदेश में यह दूसरा केंद्र है। जिसका लाइसेंस डॉ. एके गुप्ता ने नाम पर है।

विज्ञापन

Sputnik-V vaccine will also be taken in the city to protect against Corona
sputnik v - फोटो : Agency (File Photo)

डॉ. ऋतु गुप्ता ने बताया कि यहां स्पूतनिक-वी की दक्षता 91.61 प्रतिशत है। इसके प्रभावी होने के प्रमाण को देखते हुए लोगों को इस वैक्सीन का इंतजार था। नर्सिग होम में नियमों के तहत टीकाकरण की पूरी तैयारी है। चिकित्सकों और टीम सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया है।
स्पूतनिक के संबंध में जानकारी देने के लिए सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय भी न्यूज रिपोर्टर्स क्लब के सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली डोज उपलब्ध है। दूसरी डोज की उपलब्धता होते ही टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। इसमें दस दिन का समय लग सकता है। 

अपर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राहुल सिंह, प्रतिरक्षण अधिकारी की प्रतिनिधि डॉ. कनिका ने स्पूतनिक-वी के अतिरिक्त कोवीशील्ड और कोवैक्सीन के प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र में टीकाकरण शुरू होने से बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। लोग खुद की सहूलियत के मुताबिक कोरोना से बचाव को वैक्सीन की डोज लगवा सकेंगे। 

Sputnik-V vaccine will also be taken in the city to protect against Corona
prayagraj news : मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन लगवाती युवती। - फोटो : prayagraj
44 केंद्रों पर 10972 ने लगवाई कोविड वैक्सीन डोज
जिले में शुक्रवार को 44 केंद्रों पर 10972 लोगों ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। एक नर्सिंग स्कूल समेत सात स्थानों पर वर्क साइट वैक्सीनेशन किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक 8028 लोगों ने पहली तथा 2944 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। 

नोडल अधिकारी के मुताबिक जिले में सोमवार तक के लिए वैक्सीन का स्टाक है। रविवार तक 50 हजार डोज की आपूर्ति संभावित है। शहर के कॉल्विन अस्पताल और टीबी हॉस्पिटल में कोवैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ शाम तक जुटी रही। लोगों ने घंटों इंतजार के बाद औपचारिकताएं पूरी कीं फिर लाइन लगाकर वैक्सीन की डोज लगवाई। जिले के इन्हीं दो केंद्रों पर कोवीशील्ड के साथ कोवैक्सीन लगवाने की सुविधा है। वहीं मेडिकल कॉलेज केंद्र के पिंक बूथ और अंतरराष्ट्रीय यात्रा बूथ पर दिन भर भीड़ जुटी रही।

सौ से अधिक महिलाओं ने पिंक बूथ पर टीकाकरण कराया। इनमें बुजुर्ग महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। नोडल अधिकारी डॉ. उत्सव सिंह के मुताबिक विदेश यात्रा की तैयारी कर चुके लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। इनमें कई ऐसे हैं जो पहली डोज लगवा कर विदेश जाएंगे, फिर दूसरी डोज वहीं लगवाएंगे। तीन ऐसे लोग भी बूथ पर टीकाकरण कराने आए जो विदेश में कोवीशील्ड की पहली डोज लगवा चुके हैं। सभी को पासपोर्ट, वीजा के साथ संस्थान का अनुमति पत्र साथ लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed