{"_id":"a510ab99f91bdc021a41ba4eeec56b7f","slug":"spreading-smile-adventure-bike-army-medic-on-a-mission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘स्प्रेडिंग स्माइल’ साहसिक बाइक अभियान पर निकले सेना के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘स्प्रेडिंग स्माइल’ साहसिक बाइक अभियान पर निकले सेना के डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। सेना की ओर से देव प्रयाग से गंगासागर तक साहसिक तैराकी अभियान व आईटीबीपी के जांबाजों की टीम द्वारा साहसिक राफ्टिंग अभियान के बाद अब सेना की डेंटल कोर के डॉक्टर, पैरा मेडिकल स्वच्छता का संदेश लेकर निकले हैं। आर्मी डेंटल कार्प्स यानी एडीसी की 75वीं जयंती पर ‘स्प्रेडिंग स्माइल’ अभियान केतहत साहसिक मोटरसाइकिल अभियान पर निकले सेना के डॉक्टरों व पैरा मेडिकल की टीम बृहस्पतिवार को संगम नगरी पहुंची।
कैप्टन हर्षवर्धन की अगुवाई में संगम नगरी पहुंचने पर आर्मी डेंटल सेंटर की कमान अधिकारी कर्नल डॉ. नीरू व अन्य अधिकारियों ने टीम का जोरदार स्वागत किया। बाद में टीम को सेना अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर कृष्ण कपूर ने हरी झंडी दिखाकर वाराणसी व आगे की यात्रा के लिए रवाना किया गया।
सेना के जनसंपर्क अधिकारी ग्रुप कैप्टन बीबी पांडेय ने बताया कि साहसिक अभियान दल लखनऊ से यात्रा की शुरुआत करने के बाद इलाहाबाद, वाराणसी, फैजाबाद होते हुए दोबारा लखनऊ पहुंचेगा। इस दौरान टीम में शामिल जांबाज साइकिल से 550 किमी का सफर तय करेंगे। अभियान का उद्देश्य दूरदराज गांवों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही युवाओं को सेना के प्रति आकर्षित करना भी है।