फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sports Minister flagged off Indira Marathon, 394 runners including 49 women are taking part.

Prayagraj : इंदिरा मैराथन को खेल मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 49 महिला समेत 394 धावक ले रहे हिस्सा

Sun, 19 Nov 2023 07:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 07:54 AM IST
सार

धावकों ने आनंद भवन से दौड़ की शुरुआत की है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद हाईकोर्ट, सीएमपी डिग्री कॉलेज, नए यमुना पुल होते हुए दांदूपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप तक जाएंगे। वहां से वापसी मार्ग होते हुए धावक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम स्थित समापन स्थल पर पहुचेंगे। जहां प्रथम विजेता बनने वाले धावक को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
Sports Minister flagged off Indira Marathon, 394 runners including 49 women are taking part.
इंदिरा मैराथन में हिस्सा लेते धावकों पर पुष्पवर्षा करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

38वीं अखिल भारतीय प्राइज मनी इंदिरा मैराथन का रविवार को आनंद भवन से आगाज हुआ। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर धावकों को दौड़ने के लिए हरी झंडी दिखाई। मैराथन में इस बार कुल 394 धावक हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 345 पुरुष व 49 महिला धावक शामिल हैं। वहीं, मैराथन में इस बार बाहरी धावकों की संख्या भी बढ़ी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

धावकों ने आनंद भवन से दौड़ की शुरुआत की है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद हाईकोर्ट, सीएमपी डिग्री कॉलेज, नए यमुना पुल होते हुए दांदूपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप तक जाएंगे। वहां से वापसी मार्ग होते हुए धावक मदन मोहन मालवीय स्टेडियम स्थित समापन स्थल पर पहुचेंगे। जहां प्रथम विजेता बनने वाले धावक को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sports Minister flagged off Indira Marathon, 394 runners including 49 women are taking part.
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक। - फोटो : अमर उजाला।

दूसरे स्थान के धावक को एक लाख रुपये और तीसरे नंबर के धावक को 75 हजार रुपया का इनाम दिया जाएगा। चार से 14 स्थान तक के धावकों को दस-दस हज़ार रुपये की सांत्वना राशि मिलेगी। मैराथन में पहली बार सभी धावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया है। इसके तहत उन्हें टीशर्ट और टोपी भी वितरित जा रहा है।

Sports Minister flagged off Indira Marathon, 394 runners including 49 women are taking part.
इंदिरा मैराथन में दौड़ लगाते धावक। - फोटो : अमर उजाला।

मैराथन का समापन समारोह दोपहर दो बजे होगा, जहां मुख्य अतिथि के रूप में खेल राज्य मंत्री विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर खेल निदेशक आरपी सिंह समेत कई अन्य अधिकारी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed