फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sport News: Poverty created passion for playing handball, now Prince is playing from UP

Sport News : तंगहाली ने पैदा किया हैंडबॉल खेलने का जुनून, अब यूपी से खेल रहे प्रिंस

Thu, 28 Nov 2024 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 03:22 PM IST
सार

प्रिंस नैनी के हैंडबॉल मैदान में अभ्यास करते हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से वह भरपूर डाइट भी नहीं ले पाते। कोच कहते हैं कि लड़के में बहुत जान है। एक बार मैदान में आ जाए तो घंटों बाहर नहीं निकलता।

विज्ञापन
Sport News: Poverty created passion for playing handball, now Prince is playing from UP
हैंडबॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी के प्रिंस मिश्रा के हौसले के आगे मुश्किलें भी पस्त हो गईं। तंगहाली ने उसके अंदर हैंडबॉल खेलने का जुनून पैदा किया। नतीजा यह रहा कि डेढ़ साल के निरंतर अभ्यास के बलबूते प्रिंस ने यूपी की (अंडर-14) हैंडबॉल स्कूलीय टीम में जगह बनाई है। अब वह छत्तीसगढ़ में 25 से 29 नवंबर तक चल रही अखिल भारतीय स्कूलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूपी टीम के लिए दमखम दिखा रहे हैं।

विज्ञापन

प्रिंस नैनी के हैंडबॉल मैदान में अभ्यास करते हैं। घर की माली हालत ठीक नहीं होने की वजह से वह भरपूर डाइट भी नहीं ले पाते। कोच कहते हैं कि लड़के में बहुत जान है। एक बार मैदान में आ जाए तो घंटों बाहर नहीं निकलता। अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रिंस दिन-रात अभ्यास करता है। उसने महज डेढ़ साल की प्रैक्टिस में ही यूपी टीम में जगह बनाई है। उसका एक ही सपना है देश के लिए मेडल जीतना। प्रिंस खेल के बदौलत नौकरी हासिल कर अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने की कोशिश में हैं।

विज्ञापन

हाल ही में प्रिंस ने झांसी में स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। जहां कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। वह 2023 में प्रयागराज में आयोजित स्कूल स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। प्रिंस के पिता रवि मिश्रा निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं और मां उमा मिश्रा गृहिणी हैं। प्रिंस दो भाई व तीन बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई खिलाड़ी आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे हैं। यही तंगहाली उनके अंदर जुनून पैदा करती है। वह मैदान पर अपने खेल में लगातार निखार लाने का प्रयास करते रहते हैं। -जिला हैंडबॉल संघ, सचिव, कौशल दीक्षित

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed