{"_id":"635be79b2d85cb3bc325a671","slug":"speeding-bike-collided-with-wall-two-youths-died-in-holagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, दो युवकों की मौत
Fri, 28 Oct 2022 08:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Oct 2022 08:00 PM IST
सार
होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर कस्तूरी निवासी अवधेश गौतम (38) पुत्र देवनारायण, आरपी यादव (20) पुत्र शिव मूरत यादव और विधायक गौतम पुत्र बाबूलाल गौतम निवासी मैरी गांव बृहस्पतिवार की रात नेवादा बाजार गए थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार की रात अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो युवकों की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर कस्तूरी निवासी अवधेश गौतम (38) पुत्र देवनारायण, आरपी यादव (20) पुत्र शिव मूरत यादव और विधायक गौतम पुत्र बाबूलाल गौतम निवासी मैरी गांव बृहस्पतिवार की रात नेवादा बाजार गए थे। रात में तीनों एक घर लौट रहे थे। बाइक विधायक गौतम चला रहा था। रात में मैरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और विधायक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बाइक दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी सांगीपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अवधेश गौतम और आरपी यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि विधायक गौतम का होलागढ़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अवधेश गौतम एवं आरपी यादव की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन