फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Speculation swings after victory of SP after road show

सपा के रोड शो के बाद जीत हार की अटकलें तेज

Sat, 11 May 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Speculation swings after victory of SP after road show
dimple yadav - फोटो : prayagraj
सपा के रोड शो के बाद इलाहाबाद और फूलपुर दोनों ही संसदीय सीट पर अटकलें तेज हो गई हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के अगले दिन शुक्रवार को डिंपल के रोड से शहर की चुनावी फिजा पूरी तरह से बदल गई है। शाम छह बजे से प्रचार का शोर जरूर थम गया लेकिन इन दोनों चुनावी आयोजनों के बाद सियासी गलियारे में हलचल बढ़ गई है। प्रधानमंत्री की सभा से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं, वहीं मुस्लिम बहुल क्षेत्र में डिंपल के जोरदार स्वागत से सपा समर्थक भी जोश में हैं। इन दोनों आयोजनाें को लेकर अलग-अलग समीकरण तलाशे जाने के साथ जीत हार के दावे भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


परेड मैदान में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री की सभा में समर्थकों का जोश चरम पर था। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे में शुक्रवार को हुई डिंपल यादव तथा जया बच्चन के रोड शो के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने यहां पहले से ही डेरा डाल दिया था। रोड शो में वह उत्साह दिखा भी। पीडी टंडन पार्क पर ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया था। भीषण गर्मी और धूप में रोड शो को 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में साढ़े चार घंटे लगे। इस दौरान पूरे मार्ग पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


प्रचार के आख्रिरी दिन डिंपल यादव के इस रोड शो पर सपा उम्मीदवारों के अलावा भाजपा, कांग्रेस तथा अन्य दलों की भी नजर रही। रोड शो के मार्ग में मुस्लिम बहुल मोहल्लों के अलावा वैश्य समाज के गढ़ वाले शहर दक्षिणी के क्षेत्र भी शामिल रहे। ऐसे में स्थान विशेष पर जुटने वाली भीड़ को लेकर भी अलग-अलग निहितार्थ निकाले जाते रहे। भाजपा और कांग्रेस के नेता लगातार यह जानने की कोशिश करते रहे कि कहां कितनी भीड़ रही तथा उसमें कौन-कौन शामिल रहा। हालांकि इन चर्चाओं और सियासी गुणा गणित के बीच सभी दल के नेता जीत के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नरेंद्र देव पांडेय का कहना है कि रोड शो, रोड शो ही होता है। यह जरूरी नहीं है कि रोड शो की भीड़ में शामिल हर व्यक्ति पार्टी का हो लेकिन सभा में पार्टी के समर्थक ही होते हैं। इसीलिए रोड शो आसान होता है। वहीं सपा की प्रदेश प्रवक्ता ऋचा सिंह का दावा है कि भाजपा के गढ़ माने जाने वाले शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भी रोड शो में काफी लोग शामिल हुए। वहीं पश्चिमी तथा दक्षिणी में तेज धूप और रोजा रखने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रोड शो में शामिल हुए। यह दर्शाता है कि गठबंधन के प्रति लोगों विश्वास है।

डिंपल यादव और जया बच्चन के रोड शो का समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से स्वागत किया गया। अधिवक्ताओं ने फूल माला के साथ नेताओं का स्वागत किया। इसमें विनय प्रताप सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, बीडी निषाद आदि शामिल रहे। अल्पसंख्यक सभा की ओर से अतरसुइया में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में शाहिद प्रधान आदि शामिल रहे। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता की अगुवाई में युवाओं ने रोड शो के शुरुआत में ही दोनों सांसदों का स्वागत किया। साथ में पूरे रोड शो के दौरान मौजूद रहे।


डिंपल यादव और जया बच्चन के रोड में शामिल युवा जोश में मर्यादा भूल गए। कई कार्यकर्ता जूता पहनकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के आधार स्तंभ चढ़ गए। उन्होंने प्रतिमा पकड़कर पार्टी के झंडे भी लहराए। सुभाष चौराहा से रोड शो आगे बढ़ने के बाद ही वे स्तंभ से उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed