फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   spectacular lighting competition was organised in Mutthiganj, with large crowds gathering to watch

Prayagraj : मुट्ठीगंज में रोशनी की शानदार प्रतियोगिता का प्रदर्शन, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Sat, 04 Oct 2025 05:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 05:30 PM IST
सार

एकादशी के पर्व पर मुट्ठीगंज चौराहे पर चारों मार्ग के रोशनी कमेटियों के द्वारा लाइटिंग प्रतियोगिता में शानदार लाइटिंग का प्रदर्शन किया गया। सड़कों पर लाइट बिछा दिए गए जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए और शानदार लाइटिंग का आंनद उठाया।

विज्ञापन
spectacular lighting competition was organised in Mutthiganj, with large crowds gathering to watch
मुट्ठीगंज में की गई लाइटिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एकादशी के पर्व पर मुट्ठीगंज चौराहे पर चारों मार्ग के रोशनी कमेटियों के द्वारा लाइटिंग प्रतियोगिता में शानदार लाइटिंग का प्रदर्शन किया गया। सड़कों पर लाइट बिछा दिए गए जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए और शानदार लाइटिंग का आंनद उठाया। इस मौके पर दशहरा मेला का समापन और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि मुट्ठीगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने मुट्ठीगंज के चारों रोशनी कमेटी बाल संघ, न्यू बाल संघ, श्री व्यापार मंडल और मुट्ठीगंज रोशनी कमेटी के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ,उमेश चंद्र केसरवानी दादा, राजकुमार केसरवानी और सतीश केसरवानी को शानदार लाइटिंग करने के लिए सम्मानित किया।

विज्ञापन


कहा कि दशहरा का पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का प्रकाश पर्व का उत्सव है, जिसकी जगमगाहट मुट्ठीगंज के रोशनी कमेटी के लोगों ने दूर-दूर तक पहुंचाने का काम किया है। इस अवसर इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी ने कहा कि मुट्ठीगंज की दशहरे की लाइटिंग प्रयागराज की शान है और इस शान को बनाए रखा है। कार्यक्रम का संचालन राजेश केसरवानी ने किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग और विद्युत विभाग के ठेकेदारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed