फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special train will run from Prayagraj to Patna, will stop at Vindhyachal.

Railway : प्रयागराज से पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, विंध्याचल में होगा ठहराव

Thu, 19 Mar 2026 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Mar 2026 06:02 PM IST
सार

रेलवे ने विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम जाने वाले देवी भक्तों को राहत दी है। चैत्र नवरात्र के मौके पर रेलवे द्वारा प्रयागराज से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Special train will run from Prayagraj to Patna, will stop at Vindhyachal.
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

रेलवे ने विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी धाम जाने वाले देवी भक्तों को राहत दी है। चैत्र नवरात्र के मौके पर रेलवे द्वारा प्रयागराज से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसका ठहराव दोनों ओर से विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर रहेगा। 19 मार्च से दो अप्रैल तक इस ट्रेन का संचालन होगा।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन से गाड़ी संख्या 04112 की रवानगी सुबह 11:15 बजे होगी। नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड स्टेशन पर रुकते हुए स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:40-12:50 बजे विंध्याचल और रात 9:15 बजे पटना पहुंचेगी। इस दौरान इसका ठहराव मिर्जापुर, चुनार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर में भी होगा। पटना से गाड़ी संख्या 04111 का संचालन रात 9:50 बजे होगा जो सुबह 5:00-5:10 बजे विंध्याचल और 7:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस ट्रेन में सभी 12 कोच जनरल श्रेणी के रहेंगे।
विज्ञापन


लखनऊ से मिर्जापुर के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 19 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इसका ठहराव प्रयागराज जंक्शन और विंध्याचल स्टेशन पर भी होगा। मिर्जापुर से गाड़ी संख्या 04113 का संचालन 19 मार्च से दो अप्रैल तक शाम 4:20 बजे होगा। यह ट्रेन शाम 4:33-4:38 बजे विंध्याचल, शाम 6:10-6:40 बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 11:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से गाड़ी संख्या 04114 का संचालन रात 1:00 बजे 20 मार्च से तीन अप्रैल तक होगा। ट्रेन सुबह 5:25-5:55 बजे प्रयागराज जंक्शन, सुबह 7:48-7.53 बजे विंध्याचल और 8:30 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ ने बताया कि 12 कोच की इस मेमू ट्रेन का ठहराव मांडा रोड, मेजा रोड, नैनी, प्रयाग, कुंडा हरनामगंज, ऊंचाहार, रायबरेली, बछरावां, उतरेटिया स्टेशन पर भी दोनों ओर से रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed