फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special train will run from Prayagraj to Jaipur on 27th

प्रयागराज से जयपुर के लिए 27 को चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 26 Dec 2019 06:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Dec 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Special train will run from Prayagraj to Jaipur on 27th
चंडीगढ़ से भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन 27 जून से चलेगी - फोटो : फाइल फोटो
नए वर्ष के उपलक्ष्य पर पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन से शुक्रवार 27 दिसंबर को चलेगी। शाम पांच बजे रवाना होने के बाद स्पेशल ट्रेन सुबह 4.40 बजे जयपुर पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के नौ, एसी थ्री के चार, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट का एक, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। जंक्शन से छुटने के बाद स्पेशल ट्रेन का ठहराव फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, आगरा फोर्ट, भरतपुर, बांदी कुई, दौसा, गांधीनगर में रहेगा। यह ट्रेन सिर्फ 27 दिसंबर को ही चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed