फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special train will run from Prayagraj to Hazrat Nizamuddin, Railways released the timetable

Prayagraj : प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Thu, 12 Mar 2026 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Mar 2026 03:02 PM IST
सार

प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए 15 मार्च से 28 जून तक हर रविवार और बुधवार को स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में ट्रेन 16 मार्च से 29 जून तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी।

विज्ञापन
Special train will run from Prayagraj to Hazrat Nizamuddin, Railways released the timetable
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए 15 मार्च से 28 जून तक हर रविवार और बुधवार को स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में ट्रेन 16 मार्च से 29 जून तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी। ट्रेन वाया शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, झांसी, आगरा, मथुरा के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन


प्रयागराज से गाड़ी (04123) की रवानगी दोपहर 3:25 बजे होगी। रात 12:50-12:55 बजे ट्रेन झांसी, सुबह 6:20-6:25 बजे आगरा कैंट, 7:50-7:55 बजे मथुरा जंक्शन एवं 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 3:45 बजे चलकर शाम 6:05-6:10 बजे मथुरा, 7:05-7:10 बजे आगरा कैंट, रात 12:05-12:10 बजे झांसी एवं सुबह 9:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 21 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के नौ, एसी थ्री एवं एसी फर्स्ट कम टू का एक-एक एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे। ट्रेन का दोनों तरफ से शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां स्टेशन पर ठहराव रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed