फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special train will run for Surat, Udhna and Valsad, Surat special train will operate from Subedarganj.

प्रयागराज : सूरत, उधना और वलसाड के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, सूबेदारगंज से होगा सूरत स्पेशल ट्रेन का संचालन

Tue, 31 Oct 2023 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 02:03 PM IST
सार

इसी तरह सूरत से 09118 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार तीन नवंबर से 24 नवंबर की अवधि में सुबह छह बजे होगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:40 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। इसी तरह उधना-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार तीन नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Special train will run for Surat, Udhna and Valsad, Surat special train will operate from Subedarganj.
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीपावली और छठ पर्व के मौके पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सूरत, उधना और वलसाड के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि सूरत के लिए स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से ही चलेगी। सूबेदारगंज से गाड़ी संख्या 09117 प्रत्येक शनिवार चार नवंबर से 25 नवंबर तक संचालित होगी। यहां से शाम 7:25 बजे इसकी रवानगी होगी, जो अगले दिन रात आठ बजे सूरत पहुंच जाएगी। इसका ठहराव फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, मलानपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, बदरावस, गुना, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच आदि रेलवे स्टेशन पर होगा।

विज्ञापन


इसी तरह सूरत से 09118 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार तीन नवंबर से 24 नवंबर की अवधि में सुबह छह बजे होगा। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:40 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। इसी तरह उधना-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार तीन नवंबर से 24 नवंबर तक चलेगी। वहीं, पटना से उधना के बीच इसका संचालन प्रत्येक शनिवार चार नवंबर से 25 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन


उधना से गाड़ी संख्या 09045 सुबह 8:35 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 4:22-4:27 बजे प्रयागराज छिवकी एवं सुबह 10:05 बजे पटना पहुंच जाएगी। पटना से 09046 दोपहर 1:05 बजे चलकर शाम 7:30-7:32 बजे प्रयागराज छिवकी एवं अगले दिन दोपहर 2:50 बजे उधना पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

09025 वलसाड-दानापुर प्रत्येक सोमवार छह नवंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 8:40 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:25-5:35 बजे प्रयागराज छिवकी एवं सुबह 11:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 09026 दानापुर से प्रत्येक मंगलवार सात नवंबर से 26 दिसंबर तक दोपहर 2:30 बजे चलने के बाद रात 8:50-9:00 बजे प्रयागराज छिवकी एवं अगले दिन रात 9:30 बजे वलसाड पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed