{"_id":"5ca4ed45bdec2213eb738972","slug":"special-train-for-ahmedabad-will-begin-on-15-of-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से
Wed, 03 Apr 2019 10:58 PM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
सुपर स्पेशल ट्रेन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इस ट्रेन में सभी कोच एसी श्रेणी के ही रहेंगे। अहमदाबाद से पटना के बीच इस ट्रेन का संचालन वाया इलाहाबाद जंक्शन होगा। अहमदाबाद से स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से प्रत्येक सोमवार 24 जून तक चलेगी। जो मंगलवार को इलाहाबाद जंक्शन एवं बुधवार की सुबह पटना पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह पटना से स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी जो अगले दिन अहमदाबाद पहुंच जाएगी। इसका संचालन 16 से 26 जून के मध्य होगा। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक अहमदाबाद से रात 11.25 बजे चलने के बाद रतलाम, कोटा, आगरा के रास्ते ट्रेन अगले दिन रात 10.45 बजे जंक्शन और सुबह 8.45 बजे पटना पहुंच जाएगी। वापसी में पटना से सुबह 11 बजे चलने के बाद शाम 5.20 बजे जंक्शन और अगले दिन शाम सात बजे स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद पहुंच जाएगी।
विज्ञापन