फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special fund will be made for Vaish society announcement National Executive of Vaish Mahasammelan

प्रयागराज : वैश्य समाज के लिए बनेगा विशेष कोष, वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में की गई घोषणा

Sat, 08 Oct 2022 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 11:20 PM IST
सार

उद्योग मंत्री नंदी ने आर्थिक रूप से कमजोर वैश्य समाज के लोगों की आर्थिक सहायक के लिए विशेष कोष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पदाधिकारियों ने स्वीकृति प्रदान की। इसी क्रम में मंत्री ने इस फंड में 51 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Special fund will be made for Vaish society announcement National Executive of Vaish Mahasammelan
Prayagraj News : वैश्य महासम्मेलन में स्मारिका का विमोचन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वैश्य समाज के लिए विशेष कोष बनाया जाएगा। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन शनिवार को इसकी घोषणा की गई। इसी के साथ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत अन्य व्यापारियों ने इस कोष में राशि जमा करने की भी घोषणा की। बैठक में आखिरी दिन रविवार को कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

विज्ञापन



बतौर मुख्य अतिथि बैठक में मौजूद उद्योग मंत्री नंदी ने आर्थिक रूप से कमजोर वैश्य समाज के लोगों की आर्थिक सहायक के लिए विशेष कोष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पदाधिकारियों ने स्वीकृति प्रदान की। इसी क्रम में मंत्री ने इस फंड में 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। अन्य पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग राशि जमा करने की घोषणा की।पदाधिकारियाें ने बताया कि इससे जरूरतमंदों को बिना ब्याज के राशि उपलब्ध कराई जाएगी। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने हर जिले में सम्मेलन आयोजित किए जाने की बात कही।

विज्ञापन

राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार रवींद्र जायसवाल ने बताया कि वाराणसी में महाराणा प्रताप के महामंत्री रहे भामाशाह की प्रतिमा स्थापित होगी। रवींद्र जायसवाल तथा राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्य समाज की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में भी वैश्य समाज की अहम भूमिका होगी।


महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सासंद डॉ.गिरीश कुमार संघी ने एक जिला एक उत्पाद योजना की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम के संयोजक विदुप अग्रहरि एवं संजय गुप्ता ने जनसंख्या के हिसाब से राजनैतिक भागीदारी का मुद्दा उठाया, जिसका सदस्यों ने भी समर्थन किया। कार्यक्रम में व्यापारी मानधन योजना की राशि 3000 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने, व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने समेत अन्य मांगें भी उठीं।


इससे पहले मंत्रियों तथा पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस.हलवासिया ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर नपे संचालन तथा उमेश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शैलेंद्र अग्रहरि, भारत भूषण, सुशांत केसरवानी, लालू मित्तल, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed